स्वास्थ्य और बीमारियां

World Ovarian Cancer Day : समय से लक्षण पहचानना बहुत जरूरी, Test कराकर दिखायें समझदारी

ओवेरियन कैंसर महिलाओं में होने वाला कैंसर का एक गम्भीर प्रकार है। यह महिलाओं के अंडाशय या ओवरी में होता है। ओवेरियन कैंसर को गम्भीर इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि ज्यादातर मामलों में इसका पता काफी देर से चलता है।

दरअसल, अधिकांश मामलों में पीड़ित महिला को इसके लक्षणों का पता नहीं चल पाता और इसीलिए शुरूआत में यह किसी की पकड़ में नहीं आता। जब तक यह बीमारी पकड़ में आती है तब तक कैंसर काफी गम्भीर स्टेज तक पहुंच चुका होता है। ओवेरियन कैंसर के खतरे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 8 मई को विश्व ओवेरियन कैंसर दिवस मनाया जाता है।

ओवेरियन कैंसर के लक्षणों में कई ऐसी समस्याएं भी हैं जो आमतौर पर महिलाओं को महसूस होती रहती हैं लेकिन कई बार उन्हें मामूली समझकर नजरअंदाज भी कर दिया जाता है। ओवेरियन कैंसर के कुछ शुरूआती लक्षणों के बारे में जिन्हें समय पर पहचानकर आप जल्द से जल्द इलाज शुरू करा सकते हैं।

पेट में दर्द
हल्का-हल्का पेट में दर्द और भारीपन ओवेरियन कैंसर का लक्षण हो सकता है। यह समस्या कई बार बहुत दिनों तक बनी रहती है। विशेषकर पेट के निचले हिस्से में दर्द अधिक होता है।

पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं
ओवेरियन कैंसर की वजह से महिलाओं को माहवारी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। जैसे अनियमित पीरियड्स, थकान और हैवी फ्लो आदि। मेंस्ट्रुएशन से जुड़े इन बदलावों पर ध्यान दें और अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें।

वजन कम होना
तेजी से वजन घटना या अचानक वेट लॉस की समस्या ओवेरियन कैंसर का एक लक्षण हो सकती है। यह एक गम्भीर संकेत हो सकता है कि आपके शरीर के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा और आपको अपने टेस्ट कराने चाहिए।

तोंद निकलना
अंडाशय में कैंसर हो जाने पर पीड़ित महिला का पेट निकलने लगता है। धीरे-धीरे यह तोंद या बड़े पेट का आकार ले लेता है। इस बेली फैट की वजह से उन्हें अन्य कई तरह की समस्याएं भी महसूस हो सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button