75 साल की उम्र में भी रह सकते हैं हेल्दी, Nana Patekar ने बताया फिटनेस का राज

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर (Bollywood Actor Nana Patekar) 75 साल की उम्र में भी बिल्कुल फिट हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने फिटनेस सीक्रेट्स शेयर किए। एक्टर (Nana Patekar) ने बताया कि वह रोजाना डेढ़ से दो घंटे तक एक्सरसाइज करते हैं। उन्होंने कहा कि शरीर मेरा हथियार है और 75 साल की उम्र में भी मैं फिट हूं। मैं अभी भी 2-4 लोगों को कंधा दे सकता हूं। मुझे आज भी शीशे के सामने खड़े होना पसंद है और हम सभी को यही करना चाहिए।
नाना पाटेकर ने बताया कि हम खुद को पसंद करें या न करें, जीने का मजा ही कुछ और है। अगर आइना के सामने खुद को नहीं देख पा रहे हैं तो जीवन का आनंद खत्म हो गया है। इस उम्र में खुद को फिट रखने के लिए नाना पाटेकर क्या करते हैं और इस उम्र में फिटनेस के लिए क्या फॉलो किया जा सकता है, आज हम इसके बारे में जानेंगे…

नाना पाटेकर की फिटनेस का राज (Nana Patekar Fitness Secret)
नाना पाटेकर ने अपनी फिटनेस को लेकर कहा कि आप जिम में बेंच प्रेस, बाइसेप कर्ल या स्क्वैट्स करते हैं, लेकिन अगर आप जिम नहीं जा सकते तो उठक-बैठक और सूर्य नमस्कार करें, जो आपको फिट रखने में मदद करता है। इससे पता चलता है कि एक्टर हर दिन सूर्य नमस्कार जैसे योग करते हैं। वह सिगरेट जैसी चीजों से भी खुद को दूर रखते हैं और खानपान का सही तरह ध्यान रखते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नाना पाटेकर की तरह अगर आप भी 75 साल की उम्र में चुस्त और दुरुस्त रहना चाहते हैं तो नियमित तौर पर एरोबिक्स, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। इससे शरीर एक्टिव रहता है और हेल्दी बना रहता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, हर हफ्ते 150 मिनट मीडियम और 75 मिनट जोरदार वर्कआउट करना चाहिए।
ज्यादा उम्र में फिट रहने के लिए एक्सरसाइज
एरोबिक व्यायाम
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोजाना 30 मिनट तक टहलें। एक और अच्छा एरोबिक एक्सरसाइज है- साइकिल चलाना। अगर आपको स्विमिंग करना पसंद है तो आप इसे भी अपने वर्कआउट का हिस्सा बना सकते हैं। हालांकि, लंबी दूरी की दौड़ से बचना चाहिए।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
एक एक्सरसाइज में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग है। यह काफी अच्छा एक्सरसाइज माना जाता है। इसमें आप पुश-अप्स या स्क्वैट्स कर सकते हैं, साथ ही डम्बल जैसे वेट भी उठा सकते हैं। इससे शरीर की फिटनेस बनाने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें: आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा रही हैं ये तीन आदतें, सुधारा नहीं तो जा सकती है रोशनी
स्ट्रेचिंग
तीसरी एक्सरसाइज स्ट्रेचिंग है, जो इस उम्र में शख्त जोड़ों को बेहतर बनाने में मदद करती है। इस उम्र में गिरने का ज्यादा डर बना रहता है। ऐसे में एक पैर पर खड़े होकर संतुलन बनाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।