सुबह-शाम आपको मिल जाते हैं ब्लड शुगर बढ़ने के संकेत, लक्षण पहचान खुद पाएं काबू

शरीर में ब्लड शुगर (Diabetes) का बढ़ना बेहद खतरनाक माना जाता है। एक बार डायबिटीज हो जाए तो इसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है, खत्म नहीं। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो धीरे-धीरे हमारे शरीर के दूसरे अंगों को भी डैमेज करने लगती है। कई बार डायबिटीज के लक्षणों को लोग नजरअंदाज कर बैठते हैं, जो सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। अचानक से ब्लड शुगर बढ़ना या कम होना शरीर के लिए खतरनाक है, इसलिए लक्षणों को गौर से समझें।
ब्लड शुगर बढ़ने पर सुबह दिखते हैं ये लक्षण
सुबह अगर मुंह सूखा महसूस हो और तेज प्यास लगे तो ये हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है। डायबिटीज के रोगियों को सुबह गला सूखने का लक्षण दिखता है।
उठते ही धुंधला नजर आए तो ये भी हाई ब्लड शुगर का लक्षण हो सकता है। डायबिटीज आंखों की रोशनी को प्रभावित करने वाली बीमारी है।
सुबह उठने के बाद थकान और कमजोरी जैसी फील होती है तो एक बार ब्लड शुगर जरूर चेक करवा लें। ये नॉर्मल नहीं है। रातभर सोने से बाद भी फ्रेश फील नहीं करते तो शुगर हो सकती है।
बहुत ज्यादा बार पेशाब आना, भूख ज्यादा लगना, हाथों का कांपना, पसीना आना भी हाई ब्लड शुगर के लक्षण हो सकते हैं। इन्हें नजरअंदाज न करें।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में तेरह करोड़ से अधिक मरीजों का उपचार
कैसे कंट्रोल करें डायबिटीज?
शुगर को कंट्रोल करने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव सबसे जरूरी है। आपको हेल्दी डाइट के साथ वर्कआउट को अपने रुटीन में जरूर शामिल करना चाहिए। रोजाना कुछ देर की वॉक और एक्सरसाइज से ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को काबू किया जा सकता है। इसके अलावा खाने में हाई फाइबर चीजें शामिल करें। डाइट से मीठी चीजों को बिल्कुल आउट कर दें। घर का बना खाना खाएं। डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ा दें। सही समय पर कम से कम 8 घंटे की नींद लें और दिनभर भरपूर पानी पीएं।