ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीज

Student Diet: बोर्ड एग्जाम दे रहा बच्चा, खानपान में जरूर शामिल करें ये आहार

Board Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। देशभर में दोनों परीक्षाओं के लिए करीब 44 लाख छात्र पंजीकृत हैं। परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने सीसीटीवी कैमरों से लैस 7800 केंद्र बनाए हैं। परीक्षाएं शुरू होने पर छात्रों में तनाव होना स्वाभाविक है। ऐसे में स्कूलों के प्रिंसिपल व काउंसलरों का कहना है कि परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थी जितना रिलेक्स रहेंगे उतना बेहतर तरीके से प्रश्न पत्र हल कर पाएंगे। ऐसे में यह खबर अभिभावकों के लिए है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस समय बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खानपान को भी बेहतर बनाना काफी जरूरी है। बच्चों की डाइट में वो चीजें शामिल करें, जिनसे उनका स्वास्थ्य बेहतर हो और वह अच्छे से एग्जाम दे पाएं। आइए जानते हैं।

Pariksha Par Charcha | PM Modi Success Mantra For Students | Exam Phobia Se Kaise Bache

स्ट्रेस लेवल लो रखने में मददगार है मिलेट्स | Board Exam 2025

बोर्ड एग्जाम्स के दौरान बच्चों का स्ट्रेस लेवल काफी हाई होती है। ऐसे में उन्हें काफी शुगर क्रेविंग्स भी होती है। इससे बचने के लिए आपको उनकी डाइट में मिलेट्स शामिल करने की बहुत जरूरत है। यही नहीं, अगर आपके बच्चे को चावल खाने का शौक है तो आप उन्हें ब्राउन राइस भी खिला सकती हैं। इससे उनकी क्रेविंग भी शांत हो जाएगी।

केला, चावल और मूंगफली है बढ़िया आप्शन| Board Exam 2025

बोर्ड एग्जाम्स के दौरान बच्चों को स्ट्रेस होना काफी आम है। ऐसे में उन्हें वही खाना दें, जिससे नेचुरली उनका स्ट्रेस लेवल कम हो जाए। बच्चों को स्ट्रेस से दूर करने के लिए उन्हें केला, चावल और मूंगफली खाने को दें। साथ ङी उन्हें एनर्जी ड्रिंक से भी दूर रखें। इससे उनके सेहत पर इसका दुष्प्रभाव भी पड़ सकता है।

जंक फूड से करें परहेज | Board Exam 2025

आमतौर पर बच्चों को घर के खाने से ज्यादा बाहर के खाने यानी की जंक फूड खाने की क्रेविंग होती है। हालांकि, एग्जाम के दौरान उन्हें इसे खाने से परहेज करवाएं। ऐसे में आपको बच्चे की ब्रेकफास्ट डाइट में ड्राई फ्रूट्स शामिल करने की जरूरत है।

डाइजेशन को रखें दुरुस्त | Board Exam 2025

बोर्ड एग्जाम के दौरान बच्चे अक्सर इस कदर स्ट्रेस में आ जाते हैं कि इसका असर उनके पाचन तंत्र पर पड़ता है। इसके लिए आपको अपने बच्चे को न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट देने की जरूरत है। बच्चों को इस दौरान केला और दही खूब खिलाएं। इससे वह स्वस्थ रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button