स्वास्थ्य और बीमारियां

आंखों से ही पता चल जाते हैं इस बीमारी के लक्षण, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी

डायबिटीज एक मेटाबॉलिक डिसॉर्डर है जो किसी व्यक्ति की हेल्थ को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। डायबिटीज के मरीजों को अन्य लोगों की तुलना में कुछ बीमारियों का रिस्क अधिक होता है क्योंकि इन लोगों की इम्यून पॉवर कमजोर होती है। डायबिटीज के लक्षणों की बात की जाए तो थकान, बहुत अधिक प्यास लगना और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं उन्हें हो सकती हैं। वहीं बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल से आंखों को भी बहुत नुकसान होता है। यहां पढ़ें डायबिटीज के कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जो मधुमेह रोगियों की आंखों में दिखायी देते हैं। ये लक्षण दिखायी देने पर अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें।

नजर धुंधली होना
डायबिटीज के मरीजों की नजर धुंधली हो सकती है। बीमारी की शुरूआत में भी यह लक्षण नजर सकता है जहां पीड़ित व्यक्ति को ठीक तरीके से दिखायी नहीं देता और वह किसी चीज को साफ-साफ देख नहीं पाता।

आंखों में सूजन
डायबिटीक रेटिनोपैथी के कारण मरीज की आंखों में सूजन हो सकती है। इंफ्लेशन की वजह से आंखें फूली हुई और लाल दिखायी देती हैं।

रात में दिखायी ना देना
कई बार डायबिटीज के मरीजों को रात में ठीक तरीके से और साफ-साफ दिखायी नहीं देता। साथ ही उन्हें किसी चीज को देखते समय धब्बे दिखायी दे सकते हैं।

रात में दिखायी ना देना
कई बार डायबिटीज के मरीजों को रात में ठीक तरीके से और साफ-साफ दिखायी नहीं देता। साथ ही उन्हें किसी चीज को देखते समय धब्बे दिखायी दे सकते हैं।

रंग दिखायी ना देना
हाई ब्ल़ड शुगर लेवल की वजह से लोगों को रंग कम चटक और हल्के दिखायी देते हैं। इससे उन्हें कई बार रंगों का सही शेड समझ नहीं आता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button