डाइट और फिटनेस

इस बीमारी में ‘जहर’ है यह चीज, खाने से पहले जरूर जान लें ये बात

मखाना का सेवन करना काफी हेल्दी हो सकता है। यह कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर इत्यादि का भंडार होता है। इसके सेवन से मसल्स गेन किया जा सकता है। साथ ही यह हार्ट हेल्थ से लेकर मोटापा को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है। हालांकि, कुछ लोगों को इसके सेवन से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं मखाना खाने से सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं?

ब्लोटिंग की परेशानी

मखाना खाने से कुछ लोगों को ब्लोटिंग की भी शिकायत हो सकती है। अगर आपको ब्लोटिंग की परेशानी पहले से है, तो मखाना का सेवन करने की गलती न करें। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

कब्ज की समस्या

मखाना में काफी ज्यादा फाइबर होता है। अगर आप इसका काफी ज्यादा सेवन करते हैं तो इससे कब्ज की परेशानी हो सकती है। वहीं, कुछ लोगों को मखाना का काफी मात्रा में सेवन करने से पेट फूलने और पेट में सूजन जैसी परेशानी होने लगती है।

डायबिटीज रोगी

डायबिटीज से पीड़ित लोगों को मखाना का सेवन करने से पहले अपने न्यूट्रीशनिस्ट से सलाह लेने की जरूरत होती है। दरअसल, इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कम होता है, जिसकी वजह से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की समस्या

मखाना का सेवन करने से कुछ लोगों को गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की समस्या हो सकती है। इसलिए इसका काफी ज्यादा मात्रा में सेवन न करें। मुख्य रूप से अगर आपको एलर्जी है तो इसकी वजह से दस्त, उल्टी और अपच जैसी शिकायत हो सकती है।

एलर्जी की परेशानी

मखाना का सेवन करने से कुछ लोगों को एलर्जी की शिकायत हो सकती है। दरअसल, कुछ लोगों को इसमें मौजूद पोषक तत्वों से एलर्जी की शिकायत हो सकती है। इसलिए इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button