स्वास्थ्य और बीमारियां

क्या होता है जब दिमाग की नस फट जाये, बचने के लिए क्या करना होगा?

दिमाग की बीमारी छोटी हो या बड़ी, हर बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है। इन्हीं खतरनाक स्थितियों में से एक है दिमाग की नस फट जाना, जिसे ब्रेन स्ट्रोक भी कहा जाता है। दरअसल जब दिमाग की कोई नस ब्लॉक हो जाती है तो ब्रेन स्ट्रोक होता है। जिसे सही समय पर इलाज न मिलने पर मौत भी हो सकती है। इसे मिनी स्ट्रोक भी कहा जाता है।

इसके लक्षण पहले ही दिखाई देने लग जाते हैं। इसे बड़े अटैक से पहले का संकेत भी कहा जा सकता है लेकिन इसके लक्षण हमें मामूली दिखाई पड़ते हैं इसलिए अक्सर ही हम इग्नोर कर देते हैं। हालांकि इस मिनी स्टॉक को डॉक्टरी भाषा में ट्रांसिएंट इस्केमिक अटैक भी कहा जाता है। तो चलिए आज इस मिनी स्टॉक के शुरुआती लक्षणों को जानें ताकि समय रहते इसकी पहचान की जा सके।

शरीर एक हिस्सा सुन्न हो जाना

इसके शुरुआती लक्षणों में कई बार आपके शरीर के एक तरफ का हिस्सा जिसमें हाथ, चेहरा और पैर सुन्न हो जाते हैं। हालांकि इसका समय काफी कम होता है लेकिन अगर आपको ऐसा कुछ महसूस होता है तो यह मिनी स्टॉक का लक्षण हो सकता हैं। इसलिए इसे पहचानें और डॉक्टर से संपर्क करें।

बोलने में दिक्कत महसूस होना

कई बार बोलते-बोलते अचानक से आपको बोलने में दिक्कत महसूस होती है। यह भी मिनी स्ट्रोक का एक लक्षण है। अगर आपको ऐसा एक-दो बार से अधिक बार महसूस होता है तो लक्षण की पहचान करना जरूरी है और जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाना जरूरी है। ऐसे लक्षणों को गलती से भी इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए।

शरीर का संतुलन खोना

चलते-चलते असंतुलित हो जाना, किसी चीज को उठाने में परेशानी होना या बार-बार आपके हाथ से चीज का छूट जाना। जिससे जरूर का संतुलन भी कहा जाता है, इसे आप थकान कहकर न नकार दें। यह मिनी स्ट्रोक का लक्षण है।

बिना वजह सिर दर्द होना

कई बार आपको सिर में दर्द होता है। ज्यादा काम करने की वजह से या फिर तनाव लेने की वजह से भी सिर दर्द होता है। लेकिन जब आपको यह दर्द बिना किसी वजह के हो तो एक बार डॉक्टर से सलाह लें अपनी जांच करायें कि कहीं यह मिनी स्ट्रोक का लक्षण तो नहीं है? ऐसा करके आप स्थिति को पहले से ही पहचान सकते हैं और समय पर अपना इलाज करा कर खुद को सुरक्षित कर सकते हैं।

अन्य लक्षणों को भी जानें

  • देखने में दिक्कत
  • कमजोरी महसूस
  • ज्यादा कंफ्यूजन होना
  • चलते हुए दिक्कत होना
  • चक्कर का अचानक से आना
  • कोई भी चीज निगलने में परेशानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button