डाइट और फिटनेस

देर होने के कारण स्किप कर देते हैं ब्रेकफास्ट, हो सकते हैं इन बीमारियों के शिकार

सुबह का पहला मील ब्रेकफास्ट होता है। इससे आपके शरीर को केवल ऊर्जा ही नहीं मिलती बल्कि शरीर को कई पोषक तत्व भी मिलते हैं जो सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। लेकिन कई लोग सुबह इतने ज्यादा बिजी होते हैं कि वो ब्रेकफास्ट मिस कर देते हैं। इसके पीछे की वजह ऑफिस जाते हुए देर होना, मन ना करना या फिर डाइटिंग करना भी हो सकता है। अगर आप भी किसी वजह से सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि ऐसा करने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

सुबह नाश्ता न करने से होने वाली परेशानियां

पोषक तत्वों की कमी
अगर आप रोजाना ब्रेकफास्ट स्किप कर रहे हैं तो आपके शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। अगर आप नाश्ता स्किप करेंगे तो आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। अगर आप कुछ हैवी नहीं खाना चाहते तो लाइट खाएं। लेकिन जो भी खाएं वो पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए।

शुगर लेवल
सुबह नाश्ता न करने से ब्लड शुगर लेवल में भारी उतार-चढ़ाव होता है, खासकर जब आप दोपहर में देर से भोजन करते हैं। वहीं, सुबह सबसे पहले नाश्ता करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रह सकता है। अच्छे और हेल्दी फूड के साथ दिन की शुरुआत करने से डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है और इससे जुड़ी समस्याएं भी कम हो जाती हैं।

मेटाबॉलिज्म
अगर आप सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं तो ये आपके मेटाबॉलिज्म पर भी नेगेटिव असर डालता है। नाश्ता ना करने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नाश्ता आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। अगर आप नाश्ता नहीं करेंगे तो वो स्लो होगा जिससे कैलोरी कम बर्न होगी।

कमजोर इम्यूनिटी
सुबह का नाश्ता स्किप करने का मतलब है कि आपकी इम्यूनिटी भी कमजोर हो रही है। रात के खाने के बाद सुबह के नाश्ते के बीच 7 से 8 घंटे की गैपिंग होती है। ऐसे में अगर आपने सुबह का ब्रेकफास्ट भी नहीं किया तो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने लगता है। इसलिए अगर आप इम्यून सेल्स को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो रोजाना ब्रेकफास्ट जरूर करें।

वजन
सुबह का नाश्ता ना करने से आपका वजन बढ़ने का भी खतरा बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सुबह का नाश्ता ना करने के बाद जाहिर सी बात है कि दोपहर में आप खाने में ज्यादा खाना खाएंगे। लिहाजा आपका वजन बढ़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button