Easy Weight Loss Tips in Hindi: नए साल में हम में से अधिकतर लोग शरीर को फिट रखने और वज़न कम करने का रेजोल्यूशन लेते हैं। हालांकि, वक्त बीतता जाता है और ना तो अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ने का प्रयास करते हैं और ना ही उसे हासिल कर पाते हैं। देखा जाए तो शरीर फिट रखना और वज़न कम करना एक साधना की तरह है। इस साधना को पूरा करने के लिए आपको अपने फेवरेट फास्ट फूड को त्यागना पड़ता है और थोड़ा पसीना बहाना पड़ता है। हालांकि, ऐसे कई आसान तरीके भी जिन्हें अपनाकर आप वज़न घटाने और शरीर को फिट रखने का काम कर सकते हैं। आप भी फैट से फिट तक के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकेंगे। आइये आपको कुछ आसान टिप्स के बारे में बताते हैं….
खूब पानी पीएं और शरीर की गन्दगी को बहार निकालें | Easy Weight Loss Tips in Hindi
पानी हमारे शरीर की मशीनरी को सुचारू रूप से नियंत्रित रखने के लिए महत्वपूर्ण है। वज़न कम करने सबसे पहले अपने पानी के इनटेक को सुधारें. दिन भर में कम से कम चार लीटर पानी पीना आवश्यक है। इससे शरीर की गंदगी बाहर निकलेगी। पाचन क्रिया सुधरेगी। पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। जानकार मानते हैं कि अधिक पानी पीने से आपकी कैलोरी बर्न करने की क्षमता भी बढ़ जाती है।

वजन कम करना है तो चीनी को कहना होगा बाय | Easy Weight Loss Tips in Hindi
आपका वज़न बढ़ाने में सबसे बड़ा हाथ चीनी का होता है। दिन भर में चाय-कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स के सहारे आप काम निपटाते रहते हैं। इसके बाद लंच औऱ डिनर के बाद मीठा खाकर मन को संतुष्ट करते हैं। पर वज़न कम करना है तो इस रुटीन को छोड़ना होगा। अगर आप चाय औऱ कॉफी में चीनी बंद नहीं कर सकते तो इसे धीरे धीरे कम करना शुरु करें। चीनी न केवल खाली कैलोरी में अधिक होती है, बल्कि आपके मेटाबालिज़्म को भी धीमा कर देती है। इससे मोटापा और दिल से जुड़ी समस्याएं होती हैं।

आहार में शामिल करें अधिक प्रोटीन | Easy Weight Loss Tips in Hindi
हाई प्रोटीन आहार लेने से आपके मेटाबालिज़्म में सुधार होता है, पेट भरा होने का एहसास देर तक बना रहता है और शरीर को भरपूर ऊर्जा भी मिलती है। प्रोटीन के सेवन से ट्राइग्लिसराइड्स, रक्तचाप नियंत्रित रहता है और मोटापा तेज़ी से कम होता है। रोजाना दाल, अंडे, पनीर और सोया उत्पादों का सेवन करें। इससे आप वज़न घटाने कि दिशा में एक कदम औऱ बढ़ सकते हैं।

खुली जगह में वॉक करने का नियम | Easy Weight Loss Tips in Hindi
वज़न घटाने के लिए शरिर का सक्रिय रहना भी ज़रूरी है। खुद को पुश करें और घर के आसपास किसी खुली जगह में वॉक करने का नियम बना लें। वजन घटाने के लिए आपको रोजाना कम से कम 45 मिनट के लिए तेजी से चलना चाहिए। लेकिन अगर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो सुबह और शाम आधा घंटा टहलने की कोशिश करें। आप शुरुआत 10 मिनट की वॉक से भी कर सकते हैं। जानकार मानते हैं कि पैदल चलने से आंतरिक अंगों की मालिश होती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद मिलती है। हर भोजन के बाद 1000 कदम चलने की कोशिश करें।

आहार में मैदा हटाकर फाइबर युक्त चीज़ें करें शामिल | Easy Weight Loss Tips in Hindi
मैदे से बनी चीज़ें तो हमारे खानपान का हिस्सा बन चुकी हैं। पर वज़न घटाने के लिए इन चीजों से दूरी बनानी पड़ेगी। अपने आहार में मैदा हटाकर फाइबर युक्त चीज़ें शामिल करें। फाइबर न केवल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, बल्कि आंत को साफ रखता है और आपको लंबे समय तक तृप्त भी रखता है। जब कोई वजन कम करना चाहता है तो रेशेदार खाना खाना बहुत जरूरी है। अगर आप जल्दी वजन कम करना चाहते हैं तो अपने आहार में साइलियम भूसी, चिया बीज, फल और हरी सब्जियां शामिल करें।

त्याग दें पूड़ी पराठे के मोह | Easy Weight Loss Tips in Hindi
पराठा पूड़ी औऱ मसालेदार वाली डिशों में तेल की एक परत ऊपर से ही तैरती हुई दिख जाती है। यही तेल आपके वज़न कम करने के सपने की राह में अड़चन है। आप कितना तेल खा रहे हैं, इस पर नज़र रखें और इसका आपके वजन पर स्पष्ट प्रभाव पड़ेगा। कोशिश करें की सब्ज़ियों में तेल नाम मात्र ही डालें। औऱ पूड़ी पराठे के मोह को भी त्याग दें तभी आपकी फिट होने की कोशिश रंग ला सकेगी।

खाने को चबाकर खाएं | Easy Weight Loss Tips in Hindi
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो अगर हम अपना खाना धीरे धीरे देर तक चबाकर खाते हें तो में ही पेट भरा होने का एहसास होता है। जानकार मानते हैं कि आप अपने खाने के दौरान प्रत्येक निवाले का स्वाद लें और जानबूझकर इसे देर तक चबाते रहें। खाना तभी निगलें जब खाना पूरी तरह से चबा लिया जाए। दरअसल, धीरे-धीरे भोजन करने से न केवल हम अपने भोजन का अधिक आनंद लेते हैं बल्कि हमें तृप्ति के बेहतर संकेत भी मिलते हैं।

खाना स्किप करने के विचार को छोड़ दें | Easy Weight Loss Tips in Hindi
वज़न घटाने की चाह में कई बार लोग खाना स्किप करने लगते हैं। ये तरीका ठीक नहीं हैं। शरीर को काम करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इसलिए अपनी भूख का सम्मान करें और अपने शरीर को यह सोचने की अनुमति न दें कि यह भूखा है। जानकार मानते हैं कि दिन में चार बार खाएं पर थोड़ा थोड़ा कर के खाएं।

समय सुनिश्चित जरूर करें | Easy Weight Loss Tips in Hindi
दिनभर में आप जो कुछ भी खा रहे हैं उसका समय सुनिश्चित करें। साथ ही कोशिश करें की सुबह का नाश्ता भरपूर हो पर लंच उससे कुछ छोटा हो और डिनर में बहुत हल्का खाना लें। जो अपना वजन कम करना चाहते हैं और समग्र स्वास्थ्य में सुधार करना चाहते हैं वे इस नियम का पालन करेंगे तो उन्हें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

बिंज ईटिंग हो गई है तो ऐसे करें कण्ट्रोल | Easy Weight Loss Tips in Hindi
कई बार शादी, पार्टियों या किसी त्योहार के मौके पर हम तेल मसालों से भरपूर खाना खा ही लेते हैं। बिंज ईटिंग के बाद अगले दो तीन दिनों तक हल्का खाना खाएं। पानी अधिक पिएं और खीरे, छाछ औऱ तरबूज जैसी चीज़ों का सेवन करें जिससे आपके शरीर में अतिरिक्त कैलोरी को संतुलित किया जा सके। ऐसा कर के आप अपने वज़न घटाने के मिशन को दोबारा ट्रैक पर ला सकते हैं।
