वेब स्टोरीज

विश्व पिस्ता दिवस : इन अंगों के लिए बेदह फायदेमंद है ड्राईफ्रूट, जानें 1 दिन में कितना खायें

आप विश्व पिस्ता दिवस है। पिस्ता एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसे लोग खूब खाना पसंद करते हैं। खास बात यह है कि दुनियाभर में ये ड्राई फ्रूट अपने कुछ खास गुणों के लिए फेमस है। जैसे कि इस ड्राई फ्रूट में विटामिन बी6 और विटामिन ई जैसे जरूरी विटामिन हैं। इसके अलावा इस ड्राई फ्रूट में कॉपर,मैंगनीज और पोटेशियम जैसे खास तत्व हैं जो कि सेहत से जुड़ी कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा भी पिस्ता खाने के फायदे कई हैं लेकिन, कुछ अंगों के लिए ये बेहद खास है।

इन अंगों के लिए सबसे फायदेमंद

आंखों के लिए
आंखों की सेहत के लिए पिस्ता खाना कई प्रकार से फायदेमंद है। इसमें दो खास एंटीऑक्सीडेंट्स हैं। पहला ल्यूटिन और दूसरा जैंथेसिन। ये दोनों एंटीऑक्सीडेंट मैक्यूलर डिजनरेशन और आंखों के सेल्स में होने वाले नुकसानों को कम कम करने में मददगार हैं। ये कैटरेक्ट की जैसी बीमारियों से बचाव में मददगार हैं। तो, आंखों को सेहतमंद रखने के लिए पिस्ता जरूर खाएं।

ब्रेन के लिए
ब्रेन की सेहत के लिए ये ड्राईफ्रूट खाना बहुत फायदेमंद है। पिस्ता ब्रेन पावर को बढ़ाता है और मेमोरी बूस्टर की तरह काम करता है। ये ब्रेन सेल्स को हेल्दी रखता है और ब्रेन सेल्स में होने वाली सूजन को कम करता है। इसके अलावा इसका विटामिन ई ब्रेन सेल्स को नरिश करता है और फिर कुछ प्रकार के डैमेज को कम करने में मददगार है।

1 दिन में कितना पिस्ता खाएं

1 दिन में आपको 15 से 20 ग्राम पिस्ता खाना चाहिए। यानी कि एक दिन में आप 1 मुट्ठी से ज्यादा पिस्ता न खाएं। आपको इसे पानी में भिगोकर खाना चाहिए या फिर दूध के साथ इसे ले लें। रात को सोते समय इस तरह से पिस्ता लेना आपको इन अंगों को हेल्दी बनाने में मदद कर सकता है। तो, अगर आप पिस्ता नहीं खाते हैं तो इसे खाना शुरू करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button