लिवर हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। यह हमारे पेट के दाहिनी ओर पसली के पिंजरे के ठीक नीचे स्थित होता है। लिवर हमारे शरीर में भोजन को पचाने और शरीर में विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का कार्य करता है। लिवर डिजीज वंशानुगत (आनुवंशिक) हो सकती है। लिवर की जुड़ी समस्याएं विभिन्न कारकों के कारण भी हो सकती हैं, जो लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं, जैसे वायरस, शराब का उपयोग और मोटापा इत्यादि। लिवर खराब होने की स्थिति में शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं। कुछ लक्षण पीलिया भी तरह भी दिखते हैं। ऐसे में आप कंफ्यूज न हों और तुरंत अपना चेकअप कराएं।
लिवर खराब होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं
नाखून का पीला होना
लिवर डैमेज होने पर या फिर लिवर से जुड़ी परेशानी होने पर नाखून भी पीले रंग के नजर आते हैं। कई लोग शरीर में दिखने वाले इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे आपके लिए घातक हो सकता है। इसलिए अगर आपके नाखून पीले हैं, तो ऐसी स्थिति में फौरन अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें और अपनी जांच कराएं।
शरीर हो जाता है पीला
लिवर की परेशानी होने पर शरीर का रंग भी पीला नजर आने लगता है। यह स्थिति शरीर में काफी ज्यादा बिलीरुबिन बढ़ जाने की वजह से होता है। यह एक पीला पदार्थ है, जो रेड ब्लड सेल्स के टूटने से बनता है। ऐसी स्थिति को नजरअंदाज करने से बचें और तुरंत अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें, ताकि आपका समय पर इलाज किया जा सके।
आंखें का पीला होना
लिवर खराब होने पर या फिर लिवर से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या होने पर आंखों का सफेद हिस्सा पीला नजर आने लगता है। आंखों में इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज न करें, इससे गंभीर परेशानी होने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आपकी आंखें काफी ज्यादा पीली नजर आ रही हैं, तो ऐसी स्थिति में फौरन अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।
Also Read – कोरोना से भी तेज फैलती है ये बीमारी, 5 करोड़ लोगों के लिए खतरा
लिवर खराब होने के अन्य लक्षण
- पेट में दर्द और सूजन
- थकान महसूस होना
- भूख में कमी
- स्किन पर खुजली और रैशेज होना, इत्यादि
लिवर खराब होने की स्थिति में आपके शरीर में इस तरह के लक्षण दिख सकते हैं। ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें, ताकि आपका समय पर इलाज किया जा सके।