पीरियड्स महिलाओं में होने वाली एक नैचुरल प्रक्रिया है। 10-12 साल की उम्र से लेकर मेनोपॉज होने तक हर महीने महिलाओं को पीरियड्स होते हैं। तो वहीं कई बार महिलाओं को पीरियड्स लेट होने या पीरियड्स ना आने की समस्या भी होती है।
आमतौर पर जब भी किसी महिला के पीरियड्स मिस हो जाते हैं, तो ज्यादातर मामलों में इसे प्रेग्नेंसी से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन कई बार पीरियड्स मिस होने पर भी प्रेग्नेंसी टेस्ट नेगेटिव आता है। ऐसे में महिलाओं को चिंता सताने लगती है कि आखिर पीरियड्स मिस होने का क्या कारण है? प्रेग्नेंसी के अलावा, पीरियड्स मिस होने के पीछे कई गंभीर कारण जिम्मेदार हो सकते हैं जिनके बारे में आपको जानना बहुत जरूरी है।
पीरियड्स मिस होने के कारण
वजन कम या ज्यादा होना
अचानक से वजन कम या ज्यादा होने के कारण पीरियड्स मिस होने के समस्या हो सकती है। शरीर में फैट घटने या बढ़ने की वजह से हार्मोनल असंतुलन हो सकता है जिसके कारण पीरियड्स इर्रेगुलर या मिस हो सकते हैं।
पीसीओएस
पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) पीरियड्स मिस होने का एक प्रमुख कारण है। पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं में एंड्रोजन का लेवल हाई होता है, जिसके कारण ओवरी में सिस्ट बन जाती है। इसके कारण ओवुलेशन में रुकावट पैदा होती है, जिससे पीरियड्स अनियमित या मिस हो जाता है।
Also Read – AIIMS में दो किडनियों का हुआ दुर्लभ ट्रांसप्लांट, जानें क्या है पूरा मामला
तनाव
पीरियड्स होने के पीछे तनाव भी जिम्मेदार हो सकता है। अगर आप लंबे समय से किसी बात को लेकर स्ट्रेस में हैं, तो इससे आपके हार्मोंस पर बुरा असर पड़ता है। इसकी वजह से पीरियड्स मिस हो सकते हैं या डिले हो सकते हैं। इसके अलावा, पीरियड्स के दौरान गंभीर दर्द और ऐंठन की समस्या भी हो सकती है।
थायराइड
थायराइड होने पर भी पीरियड्स मिस होने की संभावना बढ़ जाती है। बहुत अधिक या बहुत कम थायराइड हार्मोन बनने पर पीरियड साइकिल पर इसका असर पड़ता है। इसकी वजह से हैवी पीरियड्स या इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं, थायराइड के कारण कई महीनों तक पीरियड आना बंद भी हो सकता है, जिसे मेडिकल भाषा में एमेनोरिया कहा जाता है।
बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन
बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन करने के कारण भी पीरियड्स मिस हो सकते हैं। दरअसल, इनमें एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन होते हैं, जो अंडे को रिलीज होने से रोकते हैं। इससे पीरियड्स अनियमित या मिस हो जाते हैं। इसके अलावा, अन्य प्रकार के गर्भनिरोधक भी पीरियड्स में होने का कारण बन सकते हैं।
अगर आपका बार-बार पीरियड मिस हो रहा है, तो आपको इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह कई गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।