सेहत के लिए लाभदायक कच्चा लहसुन, जानिए सेवन करने की सही मात्रा और तरीका

कच्चा लहसुन सिर्फ सब्जी, दाल या मसाले में ही नहीं इस्तेमाल किया जाता है, बल्कि इसकी मदद से सेहत को भी काफी हद तक सुधारा जा सकता है। सही मात्रा में और सही तरीके से कच्चे लहसुन को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाएं और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें। आज के इस लेख हम जानेंगे कि हर रोज सुबह-सुबह खाली पेट एक कच्ची लहसुन की कली को चबाने से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।
अगर आप अपनी बोन हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो आपको अपने डेली डाइट प्लान में कच्चे लहसुन को शामिल कर लेना चाहिए। आप सुबह खाली पेट लहसुन की कली को छीलकर काट लीजिए या फिर कूट लीजिए और फिर इसे चबाने के बाद एक गिलास पानी पी लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए हर रोज इस नियम को फॉलो करें।

कम हो सकता है दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कच्चे लहसुन को कंज्यूम करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा कच्चे लहसुन में पाए जाने वाले पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर आपकी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आप दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करना चाहते हैं तो कच्चे लहसुन का सेवन करना शुरू कर दीजिए।
यह भी पढ़ें: बड़े काम का है सर्वांगासन, याददाश्त बढ़ाने के साथ हार्ट और पेट का भी रखता है ख्याल
गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद
कच्चे लहसुन को गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। कच्चे लहसुन में पाए जाने वाले तत्व पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में कारगर साबित हो सकते हैं। सही मात्रा में और सही तरीके से कच्चे लहसुन का सेवन करके इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है यानी आप बार-बार बीमार पड़ने से भी बच सकते हैं।