Health Tips: क्या रोज मालिश करने से बच्चों की हड्डियां मजबूत होती हैं? जानिए सच्चाई


Health Tips: हमारे देश में हमेशा से ये माना जाता रहा है कि नवजात शिशु की मालिश करने से वो सेहतमंद और मजबूत होता है। बहुत से लोग तो ये भी मानते हैं कि मालिश करने से बच्चे का ग्रोथ तेजी से होता है, मगर विशेषज्ञों के मुताबिक यह एक गलत धारणा है। हमारे समाज में बच्चे के मालिश को लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैं, उन्होंने इसकी सच्चाई भी बताई है, जिसके बारे में आपको बी जानना चाहिए। मालिश का मुख्य उद्देश्य बच्चे के साथ बॉन्डिंग बनाना, आई-कॉन्टैक्ट स्थापित करना और उसकी त्वचा को मॉइस्चराइज करना है। बहुत से लोग तो इतनी तेजी से मसाज करते हैं कि बच्चे की हड्डियों से टक-टक की आवाजें भी आने लगती हैं, जो बच्चे के लिए हानिकारक हो सकती है। मालिश का बच्चे की हड्डियों की डेंसिटी या मस्कुलर बनावट में बदलाव लाने से कोई संबंध नहीं है। अगर आप यह सोचते हैं कि मालिश न करने से आपका बच्चा कमजोर या दुबला रह गया है, तो आपको ये लेख जरूर पढ़ना चाहिए।
क्या मालिश करने से सिर का शेप बदलता है? | Health Tips
-
बच्चे के सिर की शेप मालिश करने या विशेष तकिया लगाने से ठीक नहीं होती है।
-
सिर का आकार सही करने के लिए बच्चे का पोस्चर बार-बार बदलना सबसे प्रभावी तरीका है।
-
मालिश के दौरान सिर पर दबाव डालना बच्चे की कोमल खोपड़ी के लिए असुरक्षित हो सकता है।
क्या मालिश करने से बच्चा जल्दी क्रॉल करने लगता है? | Health Tips
-
मालिश करने से बच्चे के डेवलपमेंटल माइलस्टोन्स (बैठना, रेंगना या चलना) से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है।
-
माइलस्टोन्स पूरी तरह से जेनेटिक्स और बच्चे को मिलने वाली गतिविधियों के अवसरों पर निर्भर करते हैं।
-
अगर बच्चा तीन महीने तक सिर्फ बेड पर रहता है, तो वह अवसरों की कमी के कारण क्रॉल नहीं कर पाता, न कि मालिश की कमी से।
क्या मालिश से बच्चे का वजन बढ़ता है या पैर सीधे होते हैं? | Health Tips
-
बच्चे का दुबला या मोटा होना उसके जेनेटिक्स पर निर्भर करता है, उन्होंने बताया कि मालिश से वजन नहीं बढ़ाया जा सकता।
-
जन्म के समय बच्चों के पैर ‘बो लेग्स’ (गोलाई में) होते हैं क्योंकि वे मां के पेट में बॉल की तरह रहते हैं।
-
एक बार बच्चा चलना शुरू कर देता है, तो 3-6 महीने में टांगे अपने आप सीधी हो जाती हैं, इसमें मालिश की कोई भूमिका नहीं होती है।
क्या फिर मालिश करने का कोई फायदा नहीं होता? | Health Tips
अब ऐसे में बहुत से लोगों को दिमाग से सवाल आ रहा है कि फिर क्या बच्चों का मालिश नहीं करना चाहिए। देखिए ये समझना जरूरी है कि मालिश यह सोचकर न करें कि इससे बच्चा मोटा हो जाएगा, उसके मुड़े हुए पैर सीधे हो जाएंगे या वह रातों-रात चलना सीख जाएगा। ये चीजें प्राकृतिक विकास और जेनेटिक्स का हिस्सा हैं। मालिश करने का सबसे बड़ा फायदा बच्चे के साथ बॉन्डिंग और इंटरेक्शन बढ़ाना है, जिससे वह बोलना और बातचीत करना सीखता है। यह बच्चे को रिलैक्स महसूस कराता है और उसकी त्वचा को नरम व मॉइस्चराइज रखता है। इसके अलावा इससे बच्चे का मूवमेंट करने में मदद मिलती है।





