Overeating: रात में ज्यादा खा लिया है तो सुबह जरूर कर लें ये काम, पेट रहेगा हल्का


Gas Acidity After Over Eating: पार्टी में जमकर खाने और देर रात तक खाते-पीते रहने से कई बार सुबह भारीपन महसूस होता है। पेट ठीक से साफ नहीं होता और गैस एसिडिटी अलग बनने लगती है। देर रात खाने और ज्यादा खाने से बदहजमी होने लगती है। अगर आपको भी ऐसी परेशानी हो रही है तो अगले दिन सुबह कुछ उपाय जरूर कर लें। दिन की शुरुआत इन चीजों के साथ करेंगे तो आपका पेट एकदम हल्का रहेगा। इससे गैस, एसिडिटी और बदहजमी की शिकायत दूर हो जाएगी। इससे अगले दिन पेट एकदम हल्का रहेगा।
ज्यादा खाने के बाद क्या करें? | Gas Acidity After Over Eating
अगर रात में ज्यादा खा लिया है तो सुबह तक खाना पचना मुश्किल हो जाता है। खासतौर से लेट नाइट खाने से ऐसा लगता है कि खाना सुबह तक पेट में रखा है। इसके लिए अगले दिन शरीर को डिटॉक्स करें। सुबह नींबू पानी पीएं। दिनभर फल, सलाद और सब्जियां खाएं। ग्रीन टी पीएं और दही छाछ जैसी चीजों का सेवन करें।
नींबू पानी पीएं (Gas Acidity After Over Eating)– रात को ओवर ईटिंग करने के बाद सुबह 1 गिलास गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीएं। इससे आपकी शरीर डिटॉक्स होगा। अगर नींबू पानी सूट नहीं करता है तो आप कोई भी हर्बल टी या ग्रीन टी थोड़ी मात्रा में पी सकते हैं। अगर ग्रीन टी नहीं पीनी है तो गुनगुना पानी भी काफी है।
नाश्ते में खाएं चिया सीड्स और फल (Gas Acidity After Over Eating)– तेल मसाला वाला खाने के बाद शरीर को थोड़ी देर भूखा रखें। इससे पेट में पड़ा हुआ रात भर का खाना पच जाएगा। अब नाश्ता करना है तो भीगे हुए चिया सीड्स और उसके साथ फल खाएं। फलों में खासतौर से सेब सुबह खाली पेट ही खाएं।
छाछ पीएं (Gas Acidity After Over Eating)– अगर इसके बाद कुछ खाने पीने का मन है तो आप छाछ पी सकते हैं। इससे गैस, एसिडिटी और बदहजमी दूर होगी। छाछ में पुदीना, काला नमक और जीरा डालकर पीने से पेट को ठंडक मिलेगी। इससे पेट हल्का रहेगा और शरीर को रिफ्रेशिंग फील होगा।
खूब पानी पीएं (Gas Acidity After Over Eating)– ओवर ईटिंग के बाद अगले दिन ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। इससे आपका पेट साफ होता है और एसिडिटी भी कम होती है। दिनभर में कोशिश करें कि 3 लीटर पानी तो पी लें।
फल और सलाद (Gas Acidity After Over Eating)– चूंकि आपने एक दिन पहले कुछ ज्यादा ही खा लिया है तो अगले दिन पेट को आराम देने के लिए फल और सब्जियां ज्यादा खाएं। ज्यादा से ज्यादा सलाद खाएं, इससे फाइबर मिलेगा और पेट साफ हो जाएगा। फल सलाद खाने से पेट में हल्कापन महसूस होगा।




