Vitamin B12 का पावरहाउस है ये पीली चीज, जानें सेवन का सही तरीका और इसके फायदे


Vitamin B12: हेल्दी रहने के लिए सही लाइफस्टाइल और खान-पान का सही होना बेहद जरूरी है। क्योंकि ये कई तरह की बीमारियों से बचाने में कारगर है। लेकिन शरीर में विटामिन्स की कमी से अक्सर थकान और कमजोरी महसूस होती है। अगर आप भी अक्सर थकान, कमजोरी या धुंधलापन महसूस करते हैं, तो शरीर में विटामिन B12 की कमी हो सकती है। यह विटामिन एक ऐसा विटामिन है जिसकी कमी से इस वक्त कई लोग जुझ रहे हैं। विटामिन B12 हमारे शरीर को एनर्जी देने का काम करता है और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है।
जानें विटामिन बी 12 की कमी कैसे दूर करें? | Vitamin B12
न्यूट्रिशनल यीस्ट, जिसे अक्सर ‘न्यूट’ भी कहा जाता है, एक लोकप्रिय खाद्य उत्पाद है जो विशेष रूप से शाकाहारी लोगों के बीच बहुत पसंद किया जाता है। यह देखने में पीले रंग के पाउडर या फ्लेक्स जैसा होता है। यह Saccharomyces cerevisiae नामक यीस्ट की एक प्रजाति है। यह वही प्रजाति है जिसका उपयोग ब्रेड बनाने या बीयर बनाने में किया जाता है। इसका स्वाद पनीर जैसा और नमकीन होता है। विटामिन बी 12 की कमी से जुझ रहे लोग अपनी डाइट में रोजाना सिर्फ एक बड़ा चम्मच न्यूट्रिशनल यीस्ट शामिल कर सकते हैं। यह विटामिन B12 की कमी को पूरा कर सकता है।
न्यूट्रिशनल यीस्ट के फायदे | Vitamin B12
-
विटामिन B12 का पावरहाउस: विटामिन B12 आमतौर पर केवल एनिमल बेस्ट प्रोडक्ट्स में मिलता है, इसलिए शाकाहारी लोगों के लिए यह बी12 की कमी दूर करने के लिए मशहूर है। यह शरीर में एनर्जी के लेवल को बनाए रखने और नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
-
कम्प्लीट प्रोटीन का स्रोत: इसमें सभी 9 आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं, जो इसे एक ‘कम्प्लीट प्रोटीन’ बनाते हैं। सिर्फ 2 बड़े चम्मच न्यूट्रिशनल यीस्ट में लगभग 8-10 ग्राम प्रोटीन और 4-5 ग्राम फाइबर होता है।
-
इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत: इसमें बीटा-ग्लूकन नामक एक विशेष प्रकार का फाइबर होता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बीटा-ग्लूकन संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद कर सकता है।




