आईवीएफ स्पेशलगर्भावस्थाग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

HPV Vaccine: क्या है HPV वैक्सीन, कैसे आपके जीवन को देती है सुरक्षा? जानिए सबकुछ

HPV Vaccine: अक्सर महिलाएं अपनी प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बात करने में हिचकिचाती हैं. यही वजह है कि कई बार एक गंभीर बीमारी सर्वाइकल कैंसर समय रहते पकड़ में नहीं आती और महिलाओं की जान को खतरा हो जाता है.  सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय की ग्रीवा (Cervix) में शुरू होने वाला एक घातक कैंसर है. इसके पीछे मुख्य कारण एचपीवी वायरस है. हालांकि भारत में यह बीमारी आम है, लेकिन इससे बचाव का एक सुरक्षित और प्रभावी तरीका मौजूद है. जो कि  HPV वैक्सीन है. कई लोग इस वैक्सीन के बारे में नहीं जानते हैं और कुछ लोगों को इसी जुड़ी जानकारी भी नही है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि  HPV वैक्सीन क्या है और कैसे आपके जीवन को सुरक्षा देती है, इसे लगवाने की सबसे सही उम्र क्या है?

HPV वैक्सीन क्या है और कैसे काम करती है? | HPV Vaccine

HPV वैक्सीन एक विशेष टीका है, जो शरीर को HPV वायरस के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है. यह वैक्सीन वायरस जैसा नकली प्रोटीन शरीर में डालती है. असली वायरस नहीं होता, लेकिन शरीर इसे पहचानकर एंटीबॉडी बनाना शुरू कर देता है.  जब भविष्य में असली HPV वायरस शरीर में प्रवेश करता है, तो एंटीबॉडी तुरंत उसे नष्ट कर देती हैं.  इससे संक्रमण फैलने का खतरा कम हो जाता है और सर्वाइकल कैंसर का जोखिम घट जाता है.

HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) क्या है? | HPV Vaccine

HPV एक बहुत ही आम वायरस है, जो स्किन और जेनटल एरिया को प्रभावित कर सकता है. दुनियाभर में 100 से ज्यादा प्रकार के HPV पाए जाते हैं, जिनमें से कुछ बेहद खतरनाक हैं. HPV संक्रमण अक्सर बिना किसी लक्षण के शरीर में रहता है. कुछ मामलों में यह खुद ही ठीक हो जाता है, लेकिन कई बार यह लंबे समय तक शरीर में रहकर सर्वाइकल कैंसर, वजाइनल कैंसर, एनल कैंसर और ओरल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है. HPV के कारण जेनटल एरिया में मस्से भी बन सकते हैं, जो असुविधा और संक्रमण फैलाने का कारण बनते हैं.

इसे लगवाने की सबसे सही उम्र क्या है? | HPV Vaccine

लड़कियों के लिए इसे लगवाने की सबसे सही उम्र  9 से 14 साल है. इस उम्र में शरीर की इम्यूनिटी वैक्सीन के प्रति सबसे अच्छी प्रतिक्रिया देती है. अगर टीका बचपन में नहीं लगवाया तो 26 साल तक वैक्सीन लगाई जा सकती है. HPV वैक्सीन पुरुषों के लिए भी जरूरी है, क्योंकि वे वायरस को महिलाओं तक फैला सकते हैं. यह गुदा और मुंह/गले के कैंसर से बचाव में भी मदद करती है. 45 साल के बाद आमतौर पर वैक्सीन नहीं दी जाती, क्योंकि ज्यादातर लोग पहले ही HPV के संपर्क में आ चुके होते हैं.

कैसे आपके जीवन को सुरक्षा देती है? | HPV Vaccine

  • सर्वाइकल कैंसर से बचाव (HPV Vaccine) HPV वैक्सीन सबसे बड़ा फायदा महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाना है. यह कैंसर गर्भाशय की ग्रीवा में शुरू होता है और समय रहते इलाज न होने पर जानलेवा हो सकता है. वैक्सीन शरीर में एंटीबॉडी बनाकर HPV वायरस को नष्ट कर देती है, जिससे कैंसर बनने का खतरा कम हो जाता है.

  • अन्य कैंसर से सुरक्षा (HPV Vaccine)- HPV सर्वाइकल कैंसर ही नहीं बल्कि अन्य प्रकार के कैंसर का कारण भी बन सकता है, जैसे वजाइनल कैंसर, एनल कैंसर, ओरल या गले का कैंसरय. HPV वैक्सीन इन सभी गंभीर बीमारियों से बचाव करती है, जिससे आपका स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है.

  • जेनटल एरिया मस्सों से बचाव (HPV Vaccine)- HPV वायरस जननांगों में मस्से भी पैदा कर सकता है. यह संक्रमण फैलाने वाला हो सकता है. वैक्सीन लगवाने से इन मस्सों के बनने का खतरा काफी कम हो जाता है.

  • हर्ड इम्यूनिटी (HPV Vaccine)- जब लड़कियां और लड़के दोनों HPV वैक्सीन लगवाते हैं, तो यह वायरस के फैलाव को कम करता है. इसे हर्ड इम्यूनिटी कहते हैं.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button