Oral Health: मुंह की बदबू दूर करने के घरेलू उपाय, एक बार आजमाकर अवश्य देख लें


Oral Health: आज हम एक ऐसी समस्या पर बात करेंगे, जिससे हर उम्र के लोग परेशान रहते हैं। ये दिक्कत है मुंह की दुर्गंध या बदबू की। दरअसल, मुंह की बदबू सिर्फ सोशल स्थिति को प्रभावित नहीं करती, बल्कि ये खराब स्वास्थ्य का संकेत भी हो सकती है। कई बार ये दिक्कत दांतों की सफाई की कमी, मसूड़ों की समस्या, पाचन संबंधी परेशानी या कुछ खास खाद्य पदार्थों की वजह से होती है। हालांकि बाजार में इसके लिए कई प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ सरल और असरदार घरेलू नुस्खे भी हैं, जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। सही तरीका अपनाने से मुंह की बदबू कम होती है, दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इस लेख में हम आपको आसान घरेलू उपाय और सावधानियों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
नियमित ब्रश और फ्लॉस करें | Oral Health
दिन में कम से कम दो बार ब्रश करना बहुत जरूरी है। ब्रश करने से दांतों और मसूड़ों पर जमा बैक्टीरिया हट जाते हैं। रोजाना फ्लॉस करना भी जरूरी है, क्योंकि दांतों के बीच फंसी हुई खाद्य कणों को ब्रश से साफ नहीं किया जा सकता। फ्लॉसिंग से दांतों के बीच सफाई होती है और मुंह की दुर्गंध कम होती है।
पानी का पर्याप्त सेवन करें | Oral Health
दिन भर पर्याप्त पानी पीना मुंह और शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। जब मुंह सूखा होता है, तो बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं, जिससे मुंंह की बदबू बढ़ जाती है। इसलिए दिन में कम से कम 6–8 गिलास पानी पीना चाहिए। पानी पीने से लार का उत्पादन भी बढ़ता है, जो मुंह की स्वच्छता बनाए रखने में मदद करता है।
पुदीना खाएं | Oral Health
ताजा पुदीना चबाने से मुंह में ताजगी आती है और बदबू कम होती है। इसमें प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह के बैक्टीरिया को नियंत्रित करते हैं। भोजन के बाद थोड़ी मात्रा में चबाने से भी मुंह की सफाई होती है।
बेकिंग सोडा से कुल्ला | Oral Health
एक गिलास पानी में एक चुटकी बेकिंग सोडा मिलाकर कुल्ला करने से मुंह के बैक्टीरिया कम होते हैं। बेकिंग सोडा मुँह का pH संतुलित करता है और बैक्टीरिया के बढ़ने से रोकता है। दिन में एक बार हल्का कुल्ला करना सबसे सुरक्षित और असरदार तरीका है।
ज्यादा दिक्कत हो तो क्या करें? | Oral Health
हमेशा ध्यान रखें कि मुंह की बदबू को रोकने के लिए सिर्फ ब्रशिंग पर्याप्त नहीं है। पानी पीना, फ्लॉस करना, हरे पत्तेदार जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल, बेकिंग सोडा से कुल्ला करने से आपकी थोड़ी बहुत दिक्कत दूर हो सकती है। अगर इन नुस्खों को ट्राई करने के बावजूद कोई फर्क नहीं पड़ रहा तो डॉक्टर से संपर्क करें।





