ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Oral Hygiene: मसूड़े की सड़न बन सकती है कमजोर हड्डियों का कारण, जानें कैसे बढ़ाएं विटामिन और कैल्शियम?

Oral Hygiene: दांत और मसूड़े सिर्फ मुस्कान के लिए नहीं होते, ये हमारी बोन और जॉइंट हेल्थ से भी जुड़े होते हैं। ‘पीरियडों-टाइटिस’ यानि ‘मसूड़ों का पुराना इंफेक्शन’ शरीर में लगातार सूजन बढ़ा सकता है। यही सूजन ज्वाइंट्स की तकलीफ को ट्रिगर कर सकती है।  देश में 80 से 85% लोगों को मसूड़ों की बीमारी हैं और बहुत से लोगों को इसका पता भी नहीं चलता। यही वजह है कि जॉइंट पेन में डॉक्टर अब ओरल हेल्थ को भी अहम सुराग मान रहे हैं। ऐसे में चलिए बाबा रामदेव से जानते हैं कैसे रखें ओरल हेल्थ बेहतर?

मुंह के बैक्टीरिया जोड़ों के लिए हैं कैसे खतरनाक? | Oral Hygiene

मुंह के कुछ खतरनाक बैक्टीरिया खून के रास्ते शरीर के दूसरे हिस्सों तक पहुंच सकते हैं जो इम्यून सिस्टम को भटका देते हैं और फिर शरीर की रक्षा करने वाला सिस्टम ही जोड़ों की परतों पर हमला करने लगता है। नतीजा, जोड़ों में सूजन, सुबह की जकड़न, उंगलियों में दर्द, घुटनों में अकड़न, और धीरे-धीरे हड्डियों के आसपास का सपोर्ट सिस्टम भी कमजोर पड़ने लगता है। यानि दिक्कत मुंह में दिखती है, लेकिन अफेक्ट ज्वाइंट्स और बोन्स होती है।

गर्मी में क्यों बढ़ती है मसूड़ों की समस्या? | Oral Hygiene

गर्मी में ये परेशानी और बढ़ जाती है कम पानी पीना, मुंह सूखना, बार-बार मीठा या ठंडा खाना, और शरीर में बढ़ता इंफ्लेमेशन–ये सब मिलकर मसूड़ों का इंफेक्शन दे सकते हैं। और जब सूजन बढ़ती है, तो जोड़ों की तकलीफ भी ज्यादा उभर सकती है। तो अगर ब्रश करते समय खून आता है, मसूड़े सूजे रहते हैं, और साथ में जोड़ों में दर्द या जकड़न भी है तो इसे मामूली बात समझकर मत टालिए।

गठिया की बीमारी युवाओं में क्यों बढ़ रही है? | Oral Hygiene

युवाओं में गठिया की बीमारी, गलत पॉश्चर में बैठने, खराब खानपान, खराब ओरल हाइजीन, ज्यादा वजन , विटामिन D की कमी और कैल्शियम की कमी से बढ़ रही है।

जोड़ों में दर्द होने पर क्या करें? | Oral Hygiene

जोड़ों में दर्द होने पर प्रोसेस्ड फूड, ग्लूटेन फूड, अल्कोहल और ज्यादा चीनी-नमक का सेवन करने से बचें। वजन ना बढ़ने दें, स्मोकिंग से बचें साथ ही पॉश्चर सही रखें

हड्डियां मजबूत कैसे होंगी? | Oral Hygiene

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए खाने में कैल्शियम बढ़ाएं, 1 कप दूध रोजाना पिएं, सेब का सिरका पीएं साथ ही गुनगुने पानी में दालचीनी-शहद लें। गुनगुने सरसों के तेल की मालिश करें। दर्द की जगह गर्म पट्टी बांधें और गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालकर सिकाई करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button