Health Tips in Hindi: देर रात तक जागना पड़ सकता है सेहत पर भारी,जानें क्या हैं साइड इफेक्ट्स?


Health Tips in Hindi: उपरवाले ने रात सोने के लिए बनाई और दिन काम करने के लिए। यही कुदरत का नियम है। लेकिन अब तो उल्टा हो रहा है लोग रातभर मोबाइल-लैपटॉप,रील्स में उलझे रहते हैं और फिर सूरज सिर पर आने तक सोते रहते हैं। जो नौकरीपेशा हैं वो भी वीकली ऑफ वालेदिन अपना रूटीन बिगाड़ लेते हैं। देर रात तक जागकर मूवी, सीरीज़ देखते है और सुबह लेट तक सोते हैं। ऐसे में संडे रात को सोने के लिए शरीर उतना थका ही नहीं होता इसलिए नींद भी नहीं आती और फिर सोमवार की सुबह ऑफिस के लिए उठा ही नहीं जाता। हेल्थ एक्सपर्ट्स इस कंडीशन को मंडे ब्लूज़ के बाद अब सोशल जेटलैग भी कह रहे हैं।
ये हर दूसरे यूथ की कहानी है यानि हर दूसरे यंगस्टर का सर्केडियन रिद्म बिगड़ा हुआ है। साइस जर्नल के मुताबिक, जो लोग 6 घंटे नहीं सोते उनकी जिंदगी 12 परसेंट कम हो सकती है। ब्रेन स्लो, टेंशन लेवल हाई और तो और डिमेंशिया-अल्जाइमर्स का खतरा भी बढ़ जाता है। इन सब बीमरियों से बचना है तो अपना सर्केडियन रिदम सुधारना है। वक्त पर सोना है और वक्त पर उठना है और जो लोग करवटे बदलते रहते हैं जिन्हें नींद नहीं आती उन्हें सुकून की नींद के लिए आज स्वामी रामदेव आज तमाम उपाय बताने वाले हैं।
सोशल जेट लैग क्या है? | Health Tips in Hindi
देर रात तक सोशल मीडिया स्क्रॉल करने और सुबह देर तक सोने की इस आदत को ‘सोशल जेटलैग’ (Social Jetlag) ही कहा जाता है। इस स्थिति में पर्याप्त नींद लेने के बाद भी शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होती है। सोशल जेट लैग की वजह से पाचन के साथ लिवर, किडनी, मसल्स, ज्वाइंट्स, बोन्स कमजोर हो रहे हैं। बिहेवियर में चिड़चिड़ापन आ गया है, बॉडी की बायोलॉजिकल क्लॉक बिगड़ने का सबसे बुरा असर नींद पर पड़ता है।
अच्छी नींद कैसे आए ? | Health Tips in Hindi
अच्छी और गहरी नींद पाने के लिए हमेशा ताजा और हल्का भोजन करें, तले-भुने खाने से दूरी बनाएं, दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और शरीर को एक्टिव रखने के लिए रोजाना वर्कआउट जरूर करें। इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए रोजाना आधा घंटा धूप में बैठें, विटामिन-सी से भरपूर फल और हरी सब्जियों का सेवन करें, रात में हल्दी वाला दूध पिएं और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना योग जरूर करें।





