ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Health Tips: सुबह खाली पेट चबाकर खाएं भीगी हुई मेथी, इन हेल्थ प्रॉब्लम्स से मिलेगा छुटकारा

Health Tips in Hindi: भारतीय रसोई में मेथी एक महत्वपूर्ण मासाला है। इसका इस्तेमाल कई तरह की सब्जियों में किया जाता है। सिर्फ सब्जी ही नहीं बल्कि इसका इस्तेमाल अचार में भी किया जाता है। यह हर चीज का स्वाद बढ़ाती है। लेकिन शायद आपको पता नहीं है कि ये छोटा सा दिखने वाला मसाला औषधि से भरपूर है। सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी का सेवन करना आयुर्वेद में सेहत का खजाना माना गया है।

मेथी के छोटे-छोटे दानों में फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जब हम मेथी को रातभर पानी में भिगोते हैं, तो इसके गुण और अधिक बढ़ जाते हैं और इसे पचाना आसान हो जाता है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि सुबह खाली पेट मेती दाने का सेवन करने से क्या क्या फायदे होते हैं।

ब्लड शुगर और डायबिटीज करे कंट्रोल | Health Tips in Hindi

डायबिटीज के मरीजों के लिए भीगी मेथी किसी वरदान से कम नहीं है। मेथी में मौजूद घुलनशील फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और ग्लूकोज के अवशोषण की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। इससे अचानक ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता। साथ ही, यह इंसुलिन के स्राव को भी बेहतर बनाती है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

पाचन तंत्र और कब्ज से राहत | Health Tips in Hindi

आजकल की खराब लाइफस्टाइल के कारण गैस, एसिडिटी और कब्ज आम समस्याएं बन चुकी हैं। भीगी हुई मेथी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो मल को नरम बनाता है और आंतों की सफाई करता है। सुबह खाली पेट इसे चबाकर खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है और पुरानी से पुरानी कब्ज से राहत मिलती है।

बैड कोलेस्ट्रॉल और दिल के लिए | Health Tips in Hindi

मेथी के दानों में पाए जाने वाले फ्लेवोनोइड्स शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को कम करने में मदद करते हैं, जबकि गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। जब कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है, तो धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा कम होता है, जिससे दिल का दौरा और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।

वजन घटाने में मददगार | Health Tips in Hindi

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो भीगी मेथी आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकती है। सुबह इसे चबाकर खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती। यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी तेज करती है, जिससे शरीर की चर्बी तेजी से बर्न होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button