ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

World Diabetes Day 2026: शरीर में दिखने वाले ये संकेत बताते हैं बढ़ गया है ब्लड शुगरर

World Diabetes Day 2026: डायबिटीज दुनियाभर में तेजी से बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। पहले इसे बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारी माना जाता था, लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। खराब खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी और जीवनशैली की गड़बड़ी ने इसके जोखिमों को काफी बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, अगर ब्लड शुगर लंबे समय तक कंट्रोल में न रहे तो किडनी, हार्ट और आंखों से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

आमतौर पर बार-बार पेशाब आना, बहुत प्यास लगना, अधिक भूख लगना और घाव भरने में देरी को डायबिटीज के लक्षण माना जाता है। हालांकि, इसके कुछ ऐसे संकेत भी हैं जिन पर अक्सर लोगों का ध्यान नहीं जाता। समय रहते इनकी पहचान करना जरूरी है। डायबिटीज के बढ़ते खतरों को देखते हुए हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है। साल 2026-27 के लिए डायबिटीज डे का थीम है डायबिटीज पर शीघ्र कार्रवाई, इसका मुख्य उद्देश्य बीमारी की शुरुआती अवस्था में ही पहचान करना और जोखिम को कम करना है।

पहले जानिए डायबिटीज आखिर होती क्यों है? | World Diabetes Day 2026

डायबिटीज एक क्रॉनिक बीमारी है, जिसमें शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता या उत्पादित इंसुलिन का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल नहीं कर पाता। इंसुलिन अग्न्याशय से निकलने वाला हार्मोन है, जो खून में ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। जब इंसुलिन की कमी होती है या शरीर में इंसुलिन रेसिस्टेंस विकसित हो जाता है, तो ग्लूकोज खून में जमा होने लगता है। लंबे समय तक ऐसा बने रहना शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है।

बिना ज्यादा काम किए आपको भी रहती है थकान और कमजोरी? | World Diabetes Day 2026

अगर पर्याप्त आराम करने के बावजूद आपको लगातार थकान और कमजोरी महसूस होती है तो इसे सामान्य थकावट समझकर नजरअंदाज न करें। डायबिटीज में खून में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है, लेकिन इंसुलिन की कमी या उसके सही तरीके से काम न करने के कारण कोशिकाएं इसका प्रभावी इस्तेमाल नहीं कर पातीं। इससे शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। कुछ लोगों में डायबिटीज के कारण नींद की गुणवत्ता भी प्रभावित हो सकती है, जिससे दिनभर थकान बनी रहती है।

कम दिखने की हो रही है समस्या? | World Diabetes Day 2026

बार-बार धुंधला दिखाई देना भी ब्लड शुगर बढ़ने का संकेत हो सकता है। ब्लड शुगर का स्तर अधिक होने से आंखों के लेंस में बदलाव आ जाता है, जिससे कुछ समय के लिए नजर धुंधली हो सकती है। वहीं, लंबे समय तक डायबिटीज कंट्रोल में न रहने पर रेटिना की रक्त वाहिकाएं क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। इस स्थिति को डायबिटिक रेटिनोपैथी कहते हैं। समय पर जांच और उपचार न मिलने पर नजर को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

मुंह और त्वचा का बार-बार सूखना | World Diabetes Day 2026

अगर बार-बार प्यास लगती है और मुंह के साथ त्वचा भी सूखी महसूस होती है तो यह हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है। दरअसल, शरीर अतिरिक्त ग्लूकोज को पेशाब के जरिए बाहर निकालने की कोशिश करता है। इस प्रक्रिया में शरीर से अधिक मात्रा में पानी निकल सकता है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। इसके कारण मुंह सूखना, ज्यादा प्यास लगना और त्वचा में रूखापन महसूस हो सकता है। बार-बार पेशाब आने, ज्यादा प्यास लगने या बिना वजह वजन घटने जैसी समस्याओं के साथ अगर आपको इनमें से कोई लक्षण लगातार महसूस हो रहा है। ब्लड शुगर और HbA1c टेस्ट से डायबिटीज की जांच की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button