गर्भावस्थाग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Constipation: कब्ज को न समझें मामूली परेशानी, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Constipation: आजकल लोगों में कब्ज की समस्या काफी आम हो गई है। हालांकि, कई लोग इसे मामूली परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर आपको बार बार-बार कब्ज की परेशानी हो रही है तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है। जानिए कब्ज के किन संकेतों को चेतावनी की तरह लेना चहिए?

बार–बार कब्ज की समस्या होने पर हो सकती हैं ये बीमारियां

  • पेट का ऐसा दर्द जो पीठ तक जाए: पेट में तेज या लगातार रहने वाला दर्द, जो पीठ तक महसूस हो, सामान्य कब्ज से कहीं अधिक गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

  • गैस न निकल पाना, पेट फूलना और उल्टी आना: ये ‘बाउल ऑब्स्ट्रक्शन’ (आंतों में रुकावट) के चेतावनी संकेत हो सकते हैं, जिसका मतलब है कि आपकी आंतों में कोई रुकावट आ गई है। यह एक मेडिकल इमरजेंसी है।

  • मल में खून आना: मल का रंग चमकीला लाल, गहरा लाल, या काला और चिपचिपा होना, आंतों या पाचन तंत्र से खून बहने (गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग) का संकेत हो सकता है। इसे हमेशा बवासीर ही मान लेने की गलती न करें।

  • मल का पतला होना: मल के आकार में लगातार बदलाव आना, और ऐसा महसूस होना कि पेट पूरी तरह साफ नहीं हुआ है, कोलन या मलाशय के सिकुड़ने का संकेत हो सकता है।

  • 45 साल की उम्र के बाद अचानक कब्ज होना: अगर आपका पेट हमेशा नियमित रूप से साफ होता रहा है, लेकिन अचानक आपको कब्ज हो जाए और यह एक हफ्ते से ज्यादा समय तक रहे, तो इसकी जांच जरूर करवाएं।

हालांकि, डॉक्टर यह भी कहते हैं कि इन लक्षणों का मतलब हमेशा कोलन कैंसर या आंतों में रुकावट ही नहीं होता है। इरिटेबल बाउल सिंड्रोम, कुछ दवाओं के असर, या पाचन से जुड़ी अन्य समस्याओं के कारण भी मल त्याग की आदतों में बदलाव आ सकता है। लेकिन अगर कब्ज नया है, लगातार बना रहता है, या इसका कोई स्पष्ट कारण समझ नहीं आ रहा है, तो इसे कभी नजरअंदाज न करें। खासकर तब, जब इसके साथ अन्य चेतावनी संकेत भी दिख रहे हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button