केला खाने का सही समय क्या है?, इस वक्त खाने से नहीं होंगी स्वास्थ समस्याएं

Banana Benefits for Health: केला एक ऐसा फल है, जिसे एनर्जी का पावरहाउस माना जाता है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन B6 और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि गलत समय पर केला खाने से यह सेहत को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है?
फेमस स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉक्टर सलीम जैदी के मुताबिक, केला खाने का सही समय जानना बेहद जरूरी है ताकि आप इसके सभी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें और पाचन या एसिडिटी जैसी समस्याओं से बचे रहेंतो चलिए जानते हैं क्या है केला खाने का सही समय।
केला खाने का सबसे सही समय कौन सा है?
डॉक्टर सलीम जैदी के मुताबिक, केले का फूरपूर फायदा उठाने के लिए इसे सही समय पर खाना बेहद जरूरी है। डॉक्टर सलीम के मुताबिक, नाश्ते के करीब 1 से 2 घंटे बाद केला खाना सबसे बेस्ट होता है। यह शरीर को दिनभर के लिए एनर्जी देता है। सुबह और रात के वक्त केले शरीर में अलग तरह से रिएक्ट करता है। सुबह खाली पेट केला खाने से इसमें मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम का स्तर रक्त में अचानक बढ़ सकता है, जिससे पाचन तंत्र पर असर पड़ता है।
इसके अलावा, इससे ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़कर अचानक गिर सकता है। वहीं, रात के वक्त हमारा पाचन स्लो हो जाता है। इसे खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। इसके अलावा रात के समय शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। ऐसे में केला खाने से कफ की समस्या बढ़ सकती है।
केला खाने के फायदे
दिनभर बनी रहती है एनर्जी: केले में नेचुरल शर्करा के साथ-साथ भरपूर कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं। नाश्ते के बाद केला खाने से यह ऊर्जा धीरे-धीरे रिलीज होती है, जिससे दोपहर के खाने तक शरीर में सुस्ती नहीं आती और थकान महसूस नहीं होती।
पाचन तंत्र रहता है मजबूत: केले में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर पाए जाते हैं। नाश्ते के बाद इसका सेवन करने से भोजन आसानी से पचता है। यह कब्ज और गैस जैसी पेट की समस्याओं से राहत दिलाता है।
एसिडिटी और ब्लोटिंग से बचाव: खाली पेट केला खाने से कुछ लोगों को पेट में जलन हो सकती है। लेकिन जब आप नाश्ते के बाद केला खाते हैं, तो इसमें मौजूद पोटेशियम और नेचुरल एंटासिड गुण पेट के एसिड को न्यूट्रलाइज करते हैं, जिससे एसिडिटी और पेट फूलने की शिकायत नहीं होती।
ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है: केला पोटेशियम का बहुत अच्छा स्रोत है और इसमें सोडियम न के बराबर होता है। नाश्ते में इसे शामिल करने से शरीर में सोडियम का प्रभाव कम होता है, जिससे ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है और हार्ट हेल्थ बेहतर रहता है।




