ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Earphone Side Effects: हमेशा लगाकर रखते हैं हेडफोन? जान लें ये कितना सही है

Earphone Side Effects: आजकल ईयरबड, ईयरफोन और हेडफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। सफर के दौरान म्यूजिक सुनना हो, ऑफिस में काम करना हो या फोन पर बातचीत करनी हो, लोग घंटों तक कानों में डिवाइस लगाए रखते हैं। कुछ लोगों को इसकी आदत इस कदर पड़ जाती है कि वो खाली समय में भी लगातार ईयरफोन या हेडफोन लगाए रहते हैं। जबकि उन्हें ये समझने की जरूरत है कि लंबे समय तक और तेज आवाज में ऑडियो सुनना कानों की सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। पर, इसलिए ईयरफोन का इस्तेमाल पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं, लेकिन इसके इस्तेमाल का तरीका और समय जरूर ध्यान में रखना चाहिए। सबसे पहले जानें कि लंबे समय तक ईयरफोन लगाने से क्या हो सकता है?

लगातार लंबे समय तक तेज आवाज में ऑडियो सुनने से कानों की संवेदनशील संरचनाओं पर दबाव पड़ सकता है। शुरुआत में कानों में भारीपन या आवाज कम सुनाई देने जैसा महसूस हो सकता है। बार-बार ऐसा होने पर सुनने की क्षमता पर असर पड़ने का जोखिम बढ़ सकता है। ईयरफोन की आवाज जितनी तेज होगी, कानों पर उतना ही ज्यादा दबाव पड़ सकता है। खासकर शोर वाली जगहों पर लोग बाहरी आवाज को दबाने के लिए वॉल्यूम बढ़ा देते हैं। इससे बचने के लिए जरूरत से ज्यादा तेज आवाज में ऑडियो सुनने से बचें।

कानों में घंटी जैसी आवाज को नजरअंदाज करें | Earphone Side Effects

ईयरफोन इस्तेमाल करने के बाद अगर कानों में लगातार घंटी, सीटी या भनभनाहट जैसी आवाज सुनाई दे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर ऐसी समस्या बार-बार होती है या लंबे समय तक बनी रहती है, तो ईएनटी विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है।

कानों को दें बीच-बीच में आराम | Earphone Side Effects

लगातार कई घंटे ईयरफोन लगाए रखने के बजाय बीच-बीच में कानों को आराम देना बेहतर है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने की स्थिति में नियमित ब्रेक लें और संभव हो तो वॉल्यूम कम रखें।

ईयरफोन की सफाई भी जरूरी | Earphone Side Effects

ईयरबड या इन-ईयर ईयरफोन सीधे कान के संपर्क में रहते हैं। इन्हें नियमित रूप से साफ न करने पर गंदगी और बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं। इससे कान में जलन या संक्रमण की समस्या हो सकती है। अपने ईयरफोन को साफ रखें और किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर करने से बचें।

Neck Pain: Do you experience severe neck pain after waking up in the morning? These yoga poses will provide relief.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button