Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Tips For Blood Sugar Control: अक्सर ज्यादातर लोग खाना खाने के तुरंत बाद आराम से बैठ जाते हैं या तुरंत सो जाते हैं। लेकिन यही छोटी सी आदत आपकी सेहत के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकती है। खाना खाने के बाद कुछ देर टहलना ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में बहुत मदद करता है। उनकी यह सलाह ऐसे समय में आई है, जब दुनिया भर में टाइप 4 डायबिटीज के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और ज्यादातर लोगों की लाइफस्टाइल बैठकर काम करने वाली रहने वाली हो गई है।
खाने के बाद टहलने से फायदा | Tips For Blood Sugar Control
खाना खाने के बाद शरीर में मौजूद कार्बोहाइड्रेट टूटकर ग्लूकोज में बदल जाते हैं, जो खून में मिल जाते हैं। अगर खाने के बाद इंसान बैठा या लेटा रहे तो शुगर तेजी से बढ़ जाती है। हालांकि, अगर खाना खाने के बाद कम से कम 10 से 15 मिनट तक टहला जाए तो शरीर की मांसपेशियां खून में मौजूद शुगर का इस्तेमाल करने लगती हैं, जिससे शरीर में ब्लड शुगर का अचानक से बढ़ना कम हो जाता है। इससे शरीर में इंसुलिन का काम भी बेहतर होता है। यह बात केवल डायबिटीज वाले मरीज के लिए नहीं, बल्कि हर इंसान को ध्यान रखनी चाहिए, क्योंकि इससे शरीर की नसों की सेहत, एनर्जी लेवल और मेटाबॉलिज्म भी बेहतर बन जाता है।
दिन में तीन बार टहलना काफी है | Tips For Blood Sugar Control
अक्सर लोगों को लगता है कि अपने आप को तंदुरुस्त रखने के लिए अलग से घंटों समय निकालने की जरूरत होती है। लेकिन इसके लिए आपको घंटों की समय निकालने की जरूरत नहीं है। सलाह दी जाती है कि नाश्ते के बाद कम से कम केवल 10 मिनट ही निकाल लेना काफी होता है। यही अगर आप नाश्ते, दिन के खाने के बाद और रात के खाने के बाद अगर आप केवल 10 मिनट भी चलते हैं, यानी 1 दिन भर में 30 मिनट भी चलते हैं, तो वो भी आपके शरीर के लिए काफी है।
इस तरह हफ्ते में करीब 210 मिनट टहलना हो जाता है, जो सेहत के लिए तय किए गए न्यूनतम व्यायाम के लक्ष्य को भी पूरा कर देता है। अगर टहलना मुमकिन न हो तो ऑफिस में थोड़ी देर खड़े होकर या इधर-उधर घूमकर भी फायदा लिया जा सकता है। हालांकि जो लोग पहले से डायबिटीज की दवा ले रहे हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह के बिना दवा बंद नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ये आदत दवा की जगह नहीं बल्कि उसके साथ मिलकर काम करती है।



