ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणबच्चों के नामवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Physical Activities: चलना-फिरना कम हुआ तो शरीर देगा जवाब, अटैक कर देंगी ये बीमारियां

Physical Activities: क्या आपका भी पूरा दिन ऑफिस की कुर्सी या घर में बैठ-बैठे बीत जाता है? दिनभर में शायद ही आप कहीं कुछ मेहनत कर पाते हैं? अगर हां तो सावधान हो जाइए, ये आपकी सेहत के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार साल 2022 में दुनियाभर में लगभग 31% वयस्क पर्याप्त शारीरिक गतिविधि नहीं कर रहे थे। शरीर के सक्रिय न रहने वाले लोगों में न सिर्फ दिल की बीमारी, डायबिटीज और कैंसर का खतरा हो सकता है, बल्कि ये समय से पहले मृत्यु का जोखिमों को लगभग 20-30% तक बढ़ा देती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए जरूरी नहीं है कि आप रोजाना जिम जाएं। वॉकिंग, साइकिलिंग, सीढ़ियां चढ़ने जैसे अभ्यास भी सेहत को बहुत लाभ दे सकते हैं। डब्ल्यूएचओ सभी वयस्कों के लिए सप्ताह में कम से कम 150-300 मिनट की शारीरिक गतिविधि या व्यायाम करने की सलाह देता है। आइए जान लेते हैं कि बैठे-बैठे पूरा दिन बिताने से सेहत पर क्या असर हो सकता है?

नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधि जरूरी | Physical Activities

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के लिए सबसे जरूरी है कि लगातार कई घंटों तक बैठे रहने की आदत छोड़ी जाए। काम के बीच थोड़ी वॉक या फिर लिफ्ट की जगह पर सीढ़ियों के इस्तेमाल से भी सेहत को लाभ हो सकता है। लंबे समय तक निष्क्रिय रहने और पर्याप्त शारीरिक गतिविधि न करने का सीधा असर हृदय पर पड़ता है। नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियां हृदय रोग सहित कई गैर-संचारी रोगों के जोखिमों को कम कर सकती है।

टाइप-2 डायबिटीज का खतरा | Physical Activities

शारीरिक गतिविधि कम होने से टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा हो सकता है।  नियमित व्यायाम की आदत शरीर को ग्लूकोज के इस्तेमाल और वजन को नियंत्रित रखने में मदद करती है। दूसरी तरफ लंबे समय तक निष्क्रिय रहने वाली दिनचर्या मोटापा और अन्य मेटाबॉलिक समस्याओं को बढ़ावा दे सकती है। डायबिटीज से बचाव में केवल चीनी कम करना ही पर्याप्त नहीं है, नियमित शारीरिक गतिविधि भी महत्वपूर्ण है।

मोटापे का खतरा | Physical Activities

दिनभर कुर्सी पर बैठे-बैठे बीतने से शारीरिक गतिविधि कम होती है। जब शरीर कम ऊर्जा खर्च करता है और खानपान से मिलने वाली ऊर्जा ज्यादा होती है, तो लंबे समय में वजन बढ़ सकता है।  वजन बढ़न को हाई ब्लड प्रेशर, ग्लूकोज लेवल और मेटाबॉलिक समस्याओं का कारण माना जाता है। इसलिए वजन नियंत्रित रखने के लिए डाइट के साथ रोजमर्रा की गतिविधि भी जरूरी है।

इन जोखिमों को भी जानिए | Physical Activities

शारीरिक रूप से कम मेहनत करना हाई ब्लड प्रेशर सहित का कारण बन सकता है। लंबे समय तक अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर हृदय और रक्त वाहिकाओं पर दबाव डालता है और हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। व्यायाम का फायदा सिर्फ शरीर तक सीमित नहीं है, ये मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। शारीरिक तौर पर कम मेहनत करने से स्ट्रेस, एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी समस्याओं का जोखिम काफी अधिक हो सकता है।

Neck Pain: Do you experience severe neck pain after waking up in the morning? These yoga poses will provide relief.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button