ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Hair And Eyes Care: बालों की डाई आंखों के लिए खतरनाक! जानें इसके नुकसान और बचाव के तरीके

Neck Pain: Do you experience severe neck pain after waking up in the morning? These yoga poses will provide relief.

Hair And Eyes Care: बालों को काला करने, सफेद बालों को छिपाने या नया लुक देने के लिए हेयर डाई का इस्तेमाल काफी आम है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बालों में लगाई जाने वाली डाई आपकी आंखों के लिए कितनी सुरक्षित है? हेयर डाई में मौजूद कुछ केमिकल त्वचा और आंखों के आसपास जलन या एलर्जी जैसी समस्या पैदा कर सकते हैं। अगर डाई गलती से आंखों में चली जाए, तो परेशानी और बढ़ सकती है। ऐसे में सवाल उठता है कि हेयर डाई आंखों को किस तरह नुकसान पहुंचा सकती है? ऐसे ही सवालों के जवाब हम देंगे। साथ ही जानेंगे कि हेयर डाई इस्तेमाल करते समय आंखों को सुरक्षित रखने के लिए किन सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए और किन लक्षणों में तुरंत डॉक्टर या आई स्पेशलिस्ट से संपर्क करना जरूरी है।

 हेयर डाई आंखों के लिए क्यों हो सकती है नुकसानदायक? | Hair And Eyes Care

हेयर डाई में अलग-अलग तरह के रसायन इस्तेमाल किए जाते हैं। कुछ स्थायी हेयर डाई में पैराफेनिलीन डायमाइन (PPD) जैसे घटक हो सकते हैं, जो कुछ लोगों में एलर्जी या त्वचा में जलन पैदा कर सकते हैं। आंखों के आसपास की त्वचा संवेदनशील होने के कारण वहां प्रतिक्रिया होने का खतरा रहता है। अगर डाई सीधे आंख की सतह पर चली जाए, तो केमिकल से जलन, लालिमा, पानी आना और दर्द जैसी समस्या हो सकती है। कई मामलों मं आंखों की रोशनी जाने तक का खतरा माना जाता है।

 आंख में हेयर डाई चली जाए तो क्या करें? | Hair And Eyes Care

अगर गलती से हेयर डाई आंख में चली जाए, तो आंख को तुरंत साफ बहते पानी से अच्छी तरह धोना जरूरी है। आंखों को रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे जलन या सतह को नुकसान बढ़ सकता है। कॉन्टैक्ट लेंस पहने हैं तो उन्हें निकाल दें। कुछ लोगों में हेयर डाई के केमिकल एलर्जिक रिएक्शन पैदा कर सकते हैं। इसमें खुजली, लालिमा, सूजन या जलन जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। प्रतिक्रिया केवल आंखों तक सीमित न रहकर कान, माथे, गर्दन या चेहरे के आसपास भी हो सकती है।अगर चेहरे या आंखों के आसपास अचानक ज्यादा सूजन हो, सांस लेने में परेशानी हो या गंभीर एलर्जी के लक्षण दिखाई दें, तो यह मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है और तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।

हेयर डाई लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान | Hair And Eyes Care

  • डाई को आंखों के बिल्कुल आसपास लगाने से बचें

  • इस्तेमाल से पहले प्रोडक्ट के निर्देशों को ध्यान से पढ़ें

  • निर्माता द्वारा बताए गए समय से ज्यादा डाई बालों में न रखें

  • अगर पहले किसी हेयर डाई से एलर्जी हुई है, तो बिना विशेषज्ञ की सलाह के उसे दोबारा इस्तेमाल न करें

  • डाई लगाते समय आंखों को छूने से बचें और इस्तेमाल के बाद हाथ अच्छी तरह धोएं

  • किसी भी प्रोडक्ट को सीधे पलकों या आईब्रो पर इस्तेमाल न करें, जब तक वह विशेष रूप से उस उपयोग के लिए बनाया न गया हो

कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी है? | Hair And Eyes Care

आंख में डाई जाने के बाद अगर लगातार दर्द, तेज लालिमा, धुंधला दिखाई देना, रोशनी सहन न होना, आंख से ज्यादा पानी आना या देखने में कोई बदलाव महसूस हो, तो इसे सामान्य जलन समझकर नजरअंदाज न करें। ऐसे लक्षणों में आई स्पेशलिस्ट से जल्द जांच कराना जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button