गर्भावस्थाग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

H1N1 Virus: स्वाइन फ्लू होने पर दिखते हैं ये लक्षण, जाने किन संकेतों को नहीं करना चाहिए नज़रअंदाज़

H1N1 Virus: दिल्ली समेत देश भर में H1N1 संक्रमण से हड़कंप मचा हुआ है। दिल्ली में इस साल अब तक स्वाइन फ्लू के लगभग 2,000 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 1,777 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। यह संख्या पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है। केरल की बता करें तो स्वाइन फ्लू से अगस्त महीने में ही 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कर्नाटक में 22 अगस्त 2026 तक 32 जिलों में प्रयोगशाला में 4,212 इन्फ्लूएंजा-पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए। हालांकि, दिल्ली में अभी तक मौत का मामला सामने नहीं आया है। लेकिन बड़ी संख्या में लोग दिल्ली एनसीआर में संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं स्वाइन फ्लू के मुख्य लक्षण, आप इनकी पहचान कैसे कर सकते हैं और किस स्थिति में आपको फौरन अस्पताल जाना चाहिए?

क्या है स्वाइन फ्लू के मुख्य लक्षण? | H1N1 Virus

अगर आपको तेज बुखार के साथ ठंड लग रही है, खांसी आ रही है या गले में दर्द हो रहा है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। अगर 48 घंटे के अंदर, बुखार कम नहीं होता है तो इस स्थिति को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। डॉक्टर कहते हैं बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है इसलिए उनमें H1N1 जैसे वायरल संक्रमण के लक्षण बड़ों से कुछ अलग दिखाई दे सकते हैं। बच्चों की सांस लेने की दर भी वयस्कों की तुलना में अधिक होती है। ऐसे में अगर वो वायरस को इन्हेल कर रहे हैं तो उनमे H1N1 संक्रमण का रिस्क भी दोगुना हो जाता है। यानी वायरल संक्रमण होने पर उनमें सांस से जुड़ी जटिलताओं का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए, बच्चों में बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी, सुस्ती या खाना-पीना कम करने जैसे लक्षण दिखें तो उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

किन संकेतों को नहीं करना नज़रअंदाज़? | H1N1 Virus

डॉक्टर कहते हैं कि अगर आपको दो तीन दिन से ज़्यादा बुखार है और दवा लेने के बाद भी वह कम नहीं हो रहा है तो आपको तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। साथ ही आपको खांसी के साथ सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो बिना देरी किए अस्पताल जाना चाहिए। अगर बच्चों को उल्टी-दस्त जैस समस्या, लगातार कमजोरी या ठीक से खाना-पीना न कर पाने जैसी समस्या हो रही है, तब ही आपको फौरन अस्पातल जाना चाहिए। अगर आपको सर्दी, खांसी, गले में दर्द या बहुत तेज बुखार है और तो घर से बाहर न निकलें। बच्चों को स्कूल न भेजें। अपने आप को आइसलोलेट करें और भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क ज़रूर पहनें। अपनी आंख, मुंह और नाक को बार बार न छुएं, जितना हो सके अपने हाथों को साफ रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button