Diabestes in Youth: युवाओं में क्यों बढ़ रहा है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा? जानें डॉक्टरों की राय


Diabetes in Youth: डायबिटीज एक ऐसी लाइफस्टाइल डिजीज है जो देश दुनिया में तेजी से बढ़ रही है. अब यह बीमारी सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि टाइप-2 डायबिटीज की भी तेजी से आ रहे हैं। खासकर, 35 साल से कम उम्र के युवाओं में इसके मामले तेजी से बढ़े हैं। इसका सबसे बड़ा कारण बदलती जीवनशैली और खानपान की गलत आदतें हैं।
इन वजहों से युवाओं में बढ़ रही है डायबिटीज की समस्या
आजकल युवाओं में डायबिटीज बढ़ने के पीछे सबसे बड़ी वजह उनकी खराब लाइफ स्टाइल है. जैसे- शारीरिक गतिविधियां कम होना, घंटों एक जगह बैठकर काम करना, नियमित एक्सरसाइज न करना और फास्ट फूड, जंक फूड व मीठे पेय पदार्थों का अधिक सेवन डायबिटीज का खतरा बढ़ा रहा है। जब शरीर में इंसुलिन ठीक से काम नहीं करता, तो ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने लगता है और धीरे-धीरे टाइप-2 डायबिटीज विकसित हो सकती है। जिन युवाओं के परिवार में पहले से डायबिटीज की हिस्ट्री है, उन्हें इसका खतरा अधिक रहता है।
डायबिटीज होने पर दिखते हैं कौन से लक्षण?
डॉक्टर कहते हैं कि शुरुआत में इसके लक्षण आसानी से पहचान में नहीं आते। लेकिन अगर आपको बार-बार प्यास लगना, पेशाब आना, थकान महसूस होना, अचानक वजन कम होना और आंखों से धुंधला दिखाई देना इसके प्रमुख संकेत हो सकते हैं। डॉक्टर के मुताबिक, युवाओं को रोजाना कम से कम 30 से 45 मिनट वॉक या एक्सरसाइज करनी चाहिए। संतुलित भोजन लें, मीठे और प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम करें, वजन नियंत्रित रखें और पर्याप्त नींद लें। जिन युवाओं का वजन अधिक है या परिवार में डायबिटीज की हिस्ट्री है, उन्हें समय-समय पर ब्लड शुगर की जांच करानी चाहिए। सही समय पर जांच और जीवनशैली में जरूरी बदलाव करके टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।


