ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Females Diet: महिलाओं को डाइट में शामिल करनी चाहिए ये हर्ब्स, जानिए फायदे

 

Females Diet in Hindi: आजकल की बदलती जीवनशैली में ज़्यादातर महिलाओं को हार्मोनल बदलाव, स्ट्रेस, एंजायटी और नींद से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐस में आयुर्वेदिक हेल्थ कोच डिंपल जांगड़ा, बता रही हैं कि इन परेशानियों को कंट्रोल करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स को शामिल कर सकती हैं। ये हर्ब्स सेहत को बेहतर बनाए रखने में मददगार हो सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी 3 जड़ी-बूटियों के बारे में, जिन्हें महिलाएं अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।

महिलाओं को डाइट में कौन से तीन आयुर्वेदिक हर्ब्स शामिल करने चाहिए?

  • अश्वगंधा: अश्वगंधा एक ऐसा हर्ब है जो महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।  एक एडाप्टोजेन जिसका पारंपरिक रूप से कोर्टिसोल को कम करने, तनाव और चिंता को दूर करने और थायरॉइड, एड्रिनल ग्रंथि और नर्वस सिस्टम के संतुलन को बनाए रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अश्वगंधा का सेवन महिला और पुरुष दोनों कर सकते हैं। आप इसका सेवन पाउडर, चाय और जैम के रूप में कर सकते हैं।

  • शतावरी: शतावरी भी एक ऐसा आयुर्वेदिक हर्ब है जो महिलाओं की सेहत के लिए लभकारी है। इसका सेवन हर उम्र की महिलाएं कर सकती हैं। पारंपरिक रूप से हार्मोनल संतुलन, नियमित मासिक धर्म चक्र और पीएमएस, मोनोपॉज और उसके बाद के लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही अगर आप कंसीव करने की सोच रही हैं तब भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कंट्रोल करता है और बॉडी की सूजन को कम करता है। आप इसकी चाय या जैम का सेवन कर सकते हैं।

  • तुलसी: तुलसी लगभग हर घर में पाई जाने वाली आयुर्वेदिक हर्ब्स है। इसका सेवन करने से तनाव और कोर्टिसोल को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही यह पाचन और फेफड़ों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मददगार है। आप इसका सेवन चाय या काढ़ा के रूप में कर सकते हैं। इसके अलावा, पीसीओडी से परेशान महिलाओं के लिए ये तीन ड्रिंक्स हैं वरदान, हॉर्मोन्स बैलेंस करने के साथ सूजन भी करता है कम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button