Tooth Care Tips: दांतों में कीड़ा लग गया है तो न करें नजरअंदाज, जानें इसे जड़ से खत्म करने के उपाय


Tooth Care Tips in Hindi: दांतों में कीड़ा लगना यानी कैविटी की समस्या आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक में देखने को मिल रही है। अक्सर लोग दांत में हल्का दर्द या काला निशान दिखने पर इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन समय पर इलाज न मिलने पर यह समस्या गंभीर हो सकती है। दरअसल, मुंह में मौजूद बैक्टीरिया खाने-पीने की चीजों में मौजूद शुगर को एसिड में बदल देते हैं। यह एसिड धीरे-धीरे दांतों की बाहरी परत यानी इनेमल को नुकसान पहुंचाता है और दांतों में सड़न पैदा करता है। अच्छी बात यह है कि शुरुआती अवस्था में फ्लोराइड और सही ओरल केयर से दांतों को और खराब होने से बचाया जा सकता है। हालांकि, गहरी कैविटी को घरेलू उपायों से खत्म नहीं किया जा सकता। आइए जानते हैं दांतों में कीड़ा लगने के कारण, लक्षण, इलाज और इससे बचने के प्रभावी तरीके।
दांतों में कीड़ा लगने के प्रमुख कारण
-
मीठी चीजों का अधिक सेवन: चॉकलेट, मिठाई, टॉफी, केक और मीठे पेय पदार्थों का बार-बार सेवन दांतों में कैविटी का खतरा बढ़ाता है। मुंह के बैक्टीरिया शुगर से एसिड बनाते हैं, जो इनेमल को नुकसान पहुंचाता है।
-
सही तरीके से ब्रश न करना: दिन में दो बार ब्रश न करने से दांतों पर प्लाक जमा होने लगता है। इसमें मौजूद बैक्टीरिया दांतों की सड़न का कारण बन सकते हैं।
-
रात में बिना ब्रश किए सोना: दिनभर खाने-पीने के बाद दांतों पर भोजन के कण और बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं। रात में ब्रश किए बिना सोने से कैविटी का खतरा बढ़ता है।
-
फ्लोराइड की कमी: फ्लोराइड दांतों के इनेमल को मजबूत बनाने और शुरुआती स्तर पर हुए मिनरल लॉस की भरपाई करने में मदद करता है। फ्लोराइड की पर्याप्त सुरक्षा न मिलने पर दांतों में सड़न का जोखिम बढ़ सकता है।
दांतों में कीड़ा लगने के शुरुआती लक्षण
-
दांतों पर सफेद, भूरे या काले धब्बे दिखाई देना।
-
ठंडा या गर्म खाने-पीने पर झनझनाहट होना।
-
मीठा खाने पर दांतों में दर्द होना।
-
दांत में छोटा छेद दिखाई देना।
-
खाना चबाते समय दर्द महसूस होना।
-
गंभीर स्थिति में लगातार दांत दर्द और सूजन होना।
दांतों में कीड़ा लगने को जड़ से खत्म करने के उपाय
-
फ्लोराइड टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें
-
डेंटल फिलिंग करवाएं
-
रूट कैनाल ट्रीटमेंट
-
गंभीर स्थिति में दांत निकलवाना
दांतों को सड़ने से बचाने के 7 आसान तरीके
-
दिन में दो बार फ्लोराइड टूथपेस्ट से ब्रश करें।
-
कम से कम दो मिनट तक सही तरीके से ब्रश करें।
-
रोजाना दांतों के बीच फ्लॉस या इंटरडेंटल क्लीनर का इस्तेमाल करें।
-
मीठी चीजों और सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन सीमित करें।
-
बार-बार स्नैक्स खाने से बचें।
-
पर्याप्त पानी पिएं और मुंह को साफ रखें।
-
नियमित रूप से डेंटिस्ट से दांतों की जांच करवाएं।

