ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Winter Super Foods: सर्दियों का असली ‘सुपरफूड’ है ये चीज, जानें क्यों डाइट में शामिल करना है ज़रूरी

Winter Super Food : सर्दियों का मौसम शुरू होते ही भारतीय रसोई में कुछ चीजों की महक घुलने लगती है। इन्हीं में से एक है तिल। सर्दियों में लोग तिल का सेवन खूब करते हैं। इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद भी माना जाता है। तिल के लड्डू, गजक और चिक्की न केवल स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि इन्हें सेहत का खजाना माना गया है। तिल की तासीर गर्म होती है, जो कड़ाके की ठंड में शरीर को अंदरूनी गर्माहट और एनर्जी देने का काम करती है। तिल में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करते हैं।

शरीर को रखे गर्म और दे एनर्जी

तिल में हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और प्राकृतिक तेलों की भरपूर मात्रा होती है। यह शरीर में मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और तापमान को संतुलित रखता है, जिससे अत्यधिक ठंड लगने और मौसमी आलस्य से बचाव होता है।

हड्डियों और जोड़ों को मजबूती

सर्दियों में अक्सर जोड़ों के दर्द और अकड़न की समस्या बढ़ जाती है। तिल कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और फास्फोरस का बेहतरीन स्रोत है। ये सभी पोषक तत्व हड्डियों के घनत्व को बढ़ाते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं के खतरे को कम करते हैं।

दिल की सेहत के लिए

तिल में ‘सेसमिन’ और ‘सेसमोलिन’ जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं, जिससे हृदय रोगों का जोखिम घटता है।

पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त

ठंड के दिनों में पानी कम पीने और भारी भोजन करने से कब्ज की समस्या आम हो जाती है। तिल में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो आंतों की सफाई करती है और पाचन प्रक्रिया को सुचारु बनाती है।

इम्यूनिटी बूस्टर

तिल में मौजूद जिंक, सेलेनियम, कॉपर, आयरन और विटामिन B6 शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। यह सर्दी-जुकाम, खांसी और मौसमी संक्रमणों से लड़ने की ताकत देता है।

Walking After Meal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button