वेब स्टोरीज

10 तरह के होते हैं नमक, एक्सपर्ट्स ने बताया-कौन-सा नमक है फायदेमंद

ज्यादा नमक खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। अब आप कितना और कौन सा नमक खाते हैं यह सबसे अहम सवाल है। सफेद, गुलाबी और काला नमक सहित 10 ऐसे नमक होते हैं जो सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। आरोग्य इंडिया के इस लेख में आज हम आपको बताएंगे कि कौन-सा नमक आपके लिए फायदमंद है।

इतने तरह के होते हैं नमक

टेबल सॉल्ट

ज्यादातर घरों में खाने के लिए टेबल सॉल्ट का प्रयोग किया जाता है। यह बेहद कॉमन सॉल्ट है। दरअसल, इस नमक को साफ करके इसमें आयोडीन मिलाया जाता है जिससे घेंघा जैसी बीमारी ठीक हो जाती है।

कोशेर साल्ट

ये तेजी घुलने वाला नमक होता है, जिसका उपयोग नॉनवेज पर छिड़कने के लिए भी किया जाता है। ये टेबल सॉल्ट से मोटा होता है।

सेंधा नमक

व्रत-उपवास के दौरान सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि यह शुद्ध होता है। हिमालय की चट्टानों को तोड़कर इस नमक को तैयार किया जाता है। यह हल्के गुलाबी रंग का होता है। 

काला नमक

हिमालयी क्षेत्रों में काला नमक पाया जाता है। काला नमक पाचन के लिए अच्छा होता है। इसे भट्टी में कई जड़ी-बूटी और छालों के साथ मिलाकर चारकोल के बीच पकाया जाता है। कई आयुर्वेदिक दवाओं में भी काला नमक इस्तेमाल होता है।

ब्लैक हवाईयन सॉल्ट

इस नमक को समुद्र से निकाला जाता है। यह सफेद और मोटा होता है। इसको ब्लैक लावा सॉल्ट भी इसे कहते हैं। यह काले गहरे रंग का होता है। 

समुद्री नमक

समुद्री के पानी सो सुखाकर इस नमक को तैयार किया जाता है। दूसरे नमक से ये कम साफ और मोटे दाने वाला होता है। समुद्री नमक में जिंक, पोटैशियम और आयरन काफी होता है।

फ्लिउर दे सेल

सीफूड, चॉकलेट, कैरेमल और नॉनवेज बनाने के लिए इस नमक का उपयोग किया जाता है। फ्रांस के ब्रिटनी में ज्वार वाले पुल से इस नमक को तैयार करते हैं और इसे सूरज की रौशनी में निकाला जाता है।

स्मोक्ड सॉल्ट

इस नमक को लकड़ी के धुएं से स्मोकी बनाया जाता है। इसको 15 दिन तक धुएं में रखा जाता है। कई देशों में इसे खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 

सेल्टिक सी सॉल्ट

फ्रेंच में इसे सेल्टिक सी सॉल्ट के नाम से जाना जाता है। वहां पर फिश और मीट बनाने में यह नमक प्रयोग में लाया जाता है।

फ्लिअर दे सेल

सीफूड, चॉकलेट, कैरेमल और नॉनवेज बनाने के लिए इस नमक का इस्तेमाल किया जाता है। फ्रांस के ब्रिटनी में ज्वार वाले पुल से इस नमक को तैयार किया जाता है। खाना बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

कौन सा नमक होता है फायदेमंद?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार पिंक, हिमालयन, सॉल्ट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। काला नमक खाने से पाचन ठीक हो जाता है। टेबल सॉल्ट खाने से शरीर में आयोडीन की कमी पूरी होती है। साथ ही शरीर को पोषक तत्व भी मिल जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button