डाइट और फिटनेस

इन लोगों को Green Tea पीना बड़ा खतरा, होते हैं ये नुकसान

वेट लॉस की बात आती है तो सबसे पहले ग्रीन टी याद आती है क्योंकि बीते कुछ वर्षो में ग्रीन टी को वेट लॉस ड्रिंक के तौर पर खूब पसंद किया है। दुनियाभर में अलग-अलग फ्लेवर्स की ग्रीन टी लोगों के लए उपलब्ध करायी गयी है और लोग इनका सेवन भी कर रहे हैं। कुछ स्टडीज के अनुसार, ग्रीन टी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और लोगों की स्किन, इम्यून सिस्टम और डाइजेस्टिव सिस्टम को भी इससे फायदा पहुंचता है। वहीं कुछ लोगों के लिए ग्रीन टी पीना खतरे से खाली नहीं क्योंकि इन्हें ग्रीन टी पीने से बहुत से नुकसान हो सकते हैं।

ग्रीन टी पीने से किेसे हो सकता है नुकसान

ग्रीन टी पीने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होने के भी दावे किए जाते हैं। जबकि, डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ग्रीन टी को बहुत लाभकारी बताया जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए ग्रीन टी पीना खतरे से खाली नहीं क्योंकि इन्हें ग्रीन टी पीने से बहुत से नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं किन लोगों को और क्यों ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए।

एनीमिया से पीड़ित लोग
खून की कमी, हीमोग्लोबिन लेवल कम होने या एनीमिया की समस्या से पीड़ित लोगों को भी ग्रीन टी नहीं पीना चाहिए। इससे शरीर ठीक तरीके से आयरन का अवशोषण नहीं कर पाता और आपकी कमजोरी इससे बढ़ सकती है।

प्रेगनेंसी में
प्रेगनेंट महिलाओं को भी ग्रीन टी पीने से मना किया जाता है क्योंकि ग्रीन टी में पाया जाने वाला कैटेचिन नामक तत्व बेचैनी और स्ट्रेस बढ़ाता है। प्रेगनेंट महिला और उनके बच्चों के लिए ये दोनों ही स्थितियां हानिकारक मानी जाती हैं।

मोतियाबिंद होने पर ना पीएं ग्रीन टी
जिन लोगों को मोतियाबिंद की समस्या है उन्हें ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए। क्योंकि, ग्रीन टी पीने से आंखों को नुकसान हो सकता है। ग्रीन टी पीने से आंखों को नुकसान होने का रिस्क बढ़ जाता है इसीलिए, ग्रीन टी से परहेज करें।

स्लो डाइजेशन वाले लोग
जिनका हाजमा ठीक नहीं रहता उन्हें भी ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए। दरअसल, ग्रीन टी में टैनिन पाया जाता है जो पेट में एसिडिटी बढ़ाने का काम करता है। इससे पेट फूलने और इनडाइजेशन की समस्या हो सकती है।

एंग्जाइटी होने पर
अगर आप बहुत अधिक बेचैनी महसूस करते हैं या आपको एंग्जाइटी की समस्या है तो ग्रीन टी पीने से बचें। इससे एंग्जाइटी बढ़ सकती है। साथ ही इससे नींद ना आने की परेशानी भी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button