डाइट और फिटनेस

सुबह खाली पेट व शाम को दूध में उबालकर खजूर खाने के लाभ

खजूर न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होते हैं, बल्कि इसे खाने से हमारे शरीर को कई फायदे हैं। यह शरीर को गर्म रखता है और मौसमी बीमारियां दूर रहती हैं।

खजूर में पाए जाने वाले औषधीय गुणों की वजह से सर्दी में यह खूब खाया जाता है। खजूर को न्यूट्रिएंट्स और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स का खजाना कहा जाता है।

न्यूट्रिशन लेवल
एक खजूर (8 ग्राम) में 23 कैलोरी, 0.2 ग्राम प्रोटीन, 6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 0 ग्राम फैट होता है। खजूर पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन का अच्छा स्रोत है। इसमें फ्रक्टोज की मात्रा अधिक होती है। एक औसत खजूर में सिर्फ आधा ग्राम फाइबर होता है। जैसे-जैसे फल पकते हैं, चीनी की मात्रा बढ़ जाती है और फाइबर कम हो जाता है।

खजूर के फायदे

बैड कोलेस्ट्रॉल: इसमें मिलने वाला फाइबर बैड कोलेस्ट्रोल को खत्म करने का काम करता है। जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या ज्यादा होती है, उन्हें इसे डाइट में शामिल करना चाहिए।

कफ-कोल्ड: सर्दी में खजूर खाना न केवल शरीर को गर्म रखता है। इसको दूध में उबालकर भी उसका सेवन करने से इम्युनिटी बढ़ती है। वयस्क व्यक्ति 2-4 खजूर उबालकर खा सकता है।

हाइ बीपी: खजूर में पोटैशियम और सोडियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए बड़े कारगर माने जाते हैं। ऐसे लोगों को रोजाना करीब चार खजूर खाने चाहिए।

बोन हैल्थ: खजूर में कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, कॉपर और मैग्नीशियम होता है जो बोन हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

एनीमिया: एनीमिया में शरीर में खून की कमी हो जाती है। इसमें आयरन और विटामिन सी भी भरपूर होता है। एनीमिया में राहत दिलाता है।

कैसे और कितना खाएं खजूर
सुबह खाली पेट खजूर खाना काफी फायदेमंद होता है। इसे आप मिड-स्नैक्स के तौर पर भी खा सकते हैं। रात में सोते समय घी के साथ खजूर खाने से वजन बढ़ता है। एक स्वस्थ व्यक्ति 2 खजूर रोज खा सकता है। ज्यादा खाने से वजन बढ़ सकता, खून में कैल्शियम का स्तर बढ़-घट सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button