ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणस्वास्थ्य और बीमारियां

क्या दूध पीने से होता है Cancer? डॉक्टर से समझें दूध, दही और पनीर का कैंसर से कनेक्शन

Milk Connection With Cancer: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दादी-नानी के जमाने से ही दूध, दही और घी खाने की सलाह दी जाती रही है। मगर, अब लोग इसी दूध को सेहत के लिए खतरनाक मानने लगे हैं। बड़ी संख्या में लोग वीगन डाइट को फॉलो कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग उम्र बढ़ने पर दूध से दूरी बनाने लगे हैं।

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो भी वायरल होते रहते हैं, जिसमें दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स को सेहत के लिए हानिकारक बताया जा रहा है। यहां तक कि दूध, दही और उनसे बनी चीजों से कैंसर होने का रिस्क बढ़ने तक की बात की जा रही है। ऐसे में कैंसर सर्जन डॉक्टर जयेश शर्मा ने इसकी सच्चाई, क्या दूध पीने से कैंसर होता है या ये सिर्फ एक मिथ है, इस बारे में जानकारी दी।

क्या दूध पीने से होता है Cancer? डॉक्टर से समझें दूध, दही और पनीर का कैंसर से कनेक्शन

दूध पीने से कैंसर होता है? | Milk Connection With Cancer

डॉक्टर जयेश ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि लोग इसके तीन कारण लोग बताते हैं, पहला- दूध पीने से IGF-1 काफी बढ़ जाता है। IGF-1 एक तरह का ग्रोथ हार्मोन है, जो सेल्स को डिवाइड होने में मदद करता है। हर तरह के प्रोटीन से IGF-1 बढ़ता है। दूध में कैसीन होता है, जिससे थोड़ा IGF-1 बढ़ता है।

यह भी पढ़ें: शरीर में Fatty Liver की ओर इशारा कर सकते हैं मामूली से दिखने वाले तिल, जानिए कैसे?

मगर, दूध से ये बहुत कम बढ़ता है और ऐसा कोई रिसर्च भारत में नहीं मिला है, जिसमें कोई क्लियर लिंक हो IGF-1 का कैंसर के साथ। ये बहुत सारे कैंसर के अलग-अलग कारणों में से एक हो सकता है। अगर हम दिनभर में 1 लीटर के आसपास दूध पी रहे हैं तो इससे प्रोस्टेट कैंसर का खतरा थोड़ा बढ़ता है, बस यही स्टडीज में पता चला है।

दूध और डेयरी उत्पाद से बढ़ती है सूजन | Milk Connection With Cancer

दूसरा कारण बताया जा रहा है कि दूध पीने से शरीर में सूजन बढ़ती है। अब इंफ्लेमेशन का कैसे पता करें। अगर आपको दूध पीने से पेट खराब नहीं हो रहा है। गैस एसिडिटी नहीं हो रही है तो दूध आपको इंफ्लेमेशन नहीं कर रहा है। जो लोग लैक्टोज इनटॉलरेंट हैं, उन्हें दूध से सूजन होने का खतरा रहता है। लेकिन ज्यादातर लोगों को इससे सूजन नहीं होती, बल्कि फर्मेंटेड फूड जैसे पनीर, दही, छाछ और चीज खाने से इंफ्लेमेशन कम होने के सबूत मिलते हैं।

 

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक

 

दूध से शरीर में हार्मोन बढ़ने लगते हैं? | Milk Connection With Cancer

तीसरा कारण बताया जा रहा है हार्मोन, तो इसका कैंसर से कनेक्शन है। खासकर ब्रेस्ट कैंसर के मरीज के लिए, लेकिन दूध और ब्रेस्ट कैंसर का किसी भी स्टडी में कोई कनेक्शन नहीं मिला है। इसका कारण ये है कि जो हार्मोन इनटेक दूध के जरिए होता है वो हमारी बॉडी खुद जितना हार्मोन बनाती है, उससे इतना कम होता है कि इससे भी कैंसर का खतरा नहीं होता है। बल्कि छाछ और दही से कोलन कैंसर यानि बड़ी आंत के कैंसर का खतरा कम होता है। तो ये साफ है कि दूध या उससे बनी चीजों से कोई कैंसर नहीं होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button