Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें क्या है समस्या?


Breathless While Climbing Stairs: सीढ़ियां चढ़ते वक्त अधिकतर लोगों की सांस फूल जाती है लेकिन इसे कभी भी सामान्य समझकर यूं ही नहीं छोड़ देना चाहिए. कई बार ऐसा कमजोरी, बढ़ते वजन या फिटनेस की कमी की वजह से होता है. लेकिन अगर थोड़ी सी सीढ़ियां चढ़ने पर ही बार-बार सांस फूलने लगे तो यह किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है. दिल से जुड़ी बीमारी होने पर सांस फूल सकती है.
जब दिल ठीक से काम नहीं करता, तो शरीर तक ऑक्सीजन पहुंचाने में दिक्कत होती है. ऐसे में थोड़ी मेहनत करने पर भी सांस तेज चलने लगती है मतलब फूलने लगती है. साथ ही सांस फूलने का अलग कारणों में से अस्थमा की बिमारी भी शामिल है. और खून की कमी यानी एनीमिया भी इसकी वजह हो सकती है. आपको बता दें की वजन ज्यादा होने या रोजाना एक्सरसाइज न करने पर भी सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूल सकती है.
कब डॉक्टर से मिलना चाहिए? | Breathless While Climbing Stairs
अगर यह परेशानी बार-बार हो रही है, थोड़ी सी मेहनत में ही सांस फूलने लगे, सीने में दर्द हो, चक्कर आए या आराम करने के बाद भी सांस सामान्य न हो, तो डॉक्टर से मिलकर अपनी समस्या जरूर बताएं. ऐसे में डॉक्टर आपको दवाई भी दे सकते हैं. इससे बचने के लिए आपको रोजाना हल्की एक्सरसाइज करनी चाहिए, हेल्थी फूड खाना चाहिए, इसके साथ ही आप अपने वजन को अच्छा रखें. अगर आपको पहले से दिल या फेफड़ों की कोई बीमारी है, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज कराएं. सांस फूलना हर बार किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता है इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है लेकिन अगर यह बार-बार हो रहा है, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए.





