Health Tips: मानसून में प्रेग्नेंट पत्नी का कैसे रखें ध्यान? इन चीजों को न करें नजरअंदाज


Health Tips in Hindi: मानसून के दौरान प्रेग्नेंसी का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. बारिश का मौसम भले ही सुहावना लगता हो, लेकिन इसी दौरान वायरल फीवर, फूड पॉइजनिंग, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं की इम्यूनिटी में कई बदलाव आते हैं, जिससे वे इन मौसमी संक्रमणों की चपेट में जल्दी आ सकती हैं. वहीं, उमस भरा मौसम बेचैनी, ज्यादा पसीना आने और मूड स्विंग्स जैसी परेशानियां भी बढ़ा सकता है. ऐसे में पति को अपनी प्रेग्नेंट पत्नी का विशेष ध्यान रखना चाहिए. आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पति को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
पानी की कमी न होने दें | Health Tips in Hindi
एक्सपर्ट के अनुसार बारिश के मौसम में भी शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए. ऐसे में पति सुनिश्चित करें कि उनकी गर्भवती पत्नी रोज 2 से 2.5 लीटर साफ या उबला हुआ पानी पिए. इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी, घर की बनी छाछ या ताज़ा तैयार किया हुआ जूस भी आप पिला सकते हैं.
खानपान का ध्यान | Health Tips in Hindi
मानसून के दौरान पति को अपनी प्रेग्नेंट वाइफ के खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए. हमेशा हरी पत्तेदार सब्जियों को अच्छी तरह बहते पानी से धोएं और पकाने से पहले कुछ देर नमक या सिरके वाले पानी में भिगोकर रखें. पति हमेशा फलों को अच्छी तरह धोकर काटें और काटने के तुरंत बाद ही खाने को दें. इस मौसम में बाहर का खाना, खासकर तला-भुना और स्ट्रीट फूड खाने खिलाने से बचें.
एंटी–स्किड और आरामदायक जूते–चप्पल | Health Tips in Hindi
प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर का संतुलन पहले से अलग हो जाता है और बारिश में फिसलन भी ज्यादा होती है. इसलिए पति अपनी प्रेग्नेंट वाइफ को अच्छी पकड़ वाले एंटी-स्किड और आरामदायक जूते-चप्पल पहनाएं. इससे फिसलने या गिरने का खतरा कम हो जाता है.
हल्की–फुल्की एक्सरसाइज करवाएं | Health Tips in Hindi
अगर बारिश की वजह से बाहर टहलना संभव न हो, तो घर के अंदर प्रेग्नेंट पत्नी को प्रेग्नेंसी योग या डॉक्टर की सलाह के अनुसार हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जरूर करवाएं.
मच्छरों को भगाने के उपाय | Health Tips in Hindi
पति घर में मच्छरों की रोकथाम के लिए जरूरी उपाय करें, लेकिन पेस्ट कंट्रोल के दौरान इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स से गर्भवती महिलाओं को दूर रखना चाहिए. इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है.




