ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Bones Risk: रोजाना 8 से 9 घंटे पहनती हैं हाई हील्स, हड्डियों के लिए ये है घातक

Bones Risk: आज के समय में हील्स पहनना ना केवल फैशन बल्कि स्टाइल स्टेटमेंट भी हैं. पार्टी से लेकर ऑफिस तक महिलाएं स्टाइलिश लुक के लिए महिलाएं घंटों हील्स पहनती हैं. लंबे समय तक लगातार हील्स पहनने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. इसका सीधा असर घुटनों पर पड़ता है. जानते हैं लंबे समय तक हाई हील्स पहनने से शरीर पर क्या-क्या नुकसान होते हैं.

हील्स पहनने से घुटनों पर बढ़ता है दबाव | Bones Risk

डॉक्टर के अनुसार रोजाना और लंबे समय तक हील्स पहनने से शरीर का संतुलन बदल जाता है, इसके अलावा चलने का तरीका भी बदल जाता है. जिसकी वजह से घुटनों पर ज्यादा दवाब पड़ता है. घुटनों पर दबाव बढ़ने से लिगामेंट और मांसपेशियों पर तनाव बढ़ता है, जिससे घुटनों में दर्द और जकड़न की समस्या शुरू हो जाती है.

दर्द और जकड़न | Bones Risk

लंबे समय तक हील्स पहनने से कई गंभीर समस्या हो सकती है. शुरुआत में हल्का दर्द और जकड़न महसूस होती है. लेकिन धीरे-धीरे बड़ी समस्या हो सकती है. लगातार दबाव पड़ने से घटुनों के जॉइंट कार्टिलेज में घिसाव बढ़ सकता है जिसे ऑस्टियो आर्थराइटिस का रिस्क बढ़ सकता है.

मांसपेशियां होती है कमजोर | Bones Risk

लंबे समय तक हाई हील्स पहनने से मांसपेशियां कमजोर हो जाती है, जिस वजह से शरीर के वजन का दबाव घुटनों पर पड़ता है.

इन बातों का रखें ध्यान | Bones Risk

हाई हील्स पहनते समय इन बातों का ध्यान रखें. 2 से 3 इंच से ज्यादा ऊंची हील्स पहनने से दबाव बढ़ जाता है. वहीं पतली हील्स पहनने से शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है. नुकीली हील्स पैरों की नेचुरल मूवमेंट को रोकती है. जिस वजह से घुटनों पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ता है.

  • एक्सपर्ट के अनुसार कम ऊंचाई वाले हील्स पहनना चाहिए.

  • बॉल्क हील्स या फिर वेजेस हील्स पहनना चाहिए.

  • 2 से 4 घंटे से ज्यादा हील्स पहनने से बचना चाहिए. हील्स उतारने के बाद पैरों की स्ट्रेचिंग करनी चाहिए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button