Colon Cancer: कोलन कैंसर से बचना है तो रोज खाएं ये 5 चीजें, जानें हेल्दी सीक्रेट फूड्स


Colon Cancer: आजकल कोलन कैंसर सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है. पिछले कुछ सालों में कम उम्र के लोगों में भी कोलन कैंसर मामले तेजी से बढ़े हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे हमारी बदलती लाइफस्टाइल बड़ी वजह बन रही है. जरूरत से ज्यादा प्रोसेस्ड फूड खाना, शराब का ज्यादा सेवन, तनाव में रहना, पूरी नींद न लेना और फाइबर से भरपूर चीजों को अपनी डाइट से दूर कर देना आंतों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है और कोलन कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है. हालांकि खानपान में छोटे-छोटे बदलाव करके इस जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
वहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोई एक चीज कैंसर को पूरी तरह रोक नहीं सकती और नियमित जांच का कोई ऑप्शन नहीं है, लेकिन सही डाइट आंतों को हेल्दी रखने में जरूर मदद कर सकती है. ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं कि कोलन कैंसर से बचना है तो रोज कौन सी 5 चीजें खाएं.
इन सब्जियों का सेवन जरूरी | Colon Cancer
एक्सपर्ट्स के अनुसार, हर दिन कम से कम आधा कप ब्रोकली, पत्ता गोभी, फूलगोभी, केल और ब्रसेल्स स्प्राउट्स जैसी सब्जियां खाने की सलाह देते हैं. इन सब्जियों में ऐसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में सूजन को कम करने और कैंसर पैदा करने वाले हानिकारक तत्वों से लड़ने में मदद कर सकते हैं. साथ ही इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो आंतों की सफाई करने और पाचन को बेहतर बनाने का काम करता है.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक दही और ओट्स का बाउल सबसे परफेक्ट ब्रेकफास्ट होता है. दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाते हैं, जबकि ओट्स में मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त रखता है. यह कॉम्बिनेशन न सिर्फ पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, बल्कि कोलन हेल्थ को भी सपोर्ट करता है. नियमित रूप से दही और साबुत अनाज का सेवन बड़ी आंत के कैंसर के खतरे को कम करने से जुड़ा पाया गया है.
ऐसी होनी चाहिए रोजमर्रा की डाइट | Colon Cancer
बादाम, अखरोट और पिस्ता जैसे ट्री नट्स शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि हफ्ते में करीब दो औंस नट्स खाना भी हेल्थ को फायदा पहुंचा सकता है इनमें हेल्दी फैट्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर होता है, जो आंतों को हेल्दी रखने में मदद करता है. यही वजह है कि वह इन्हें अपनी रोजमर्रा की डाइट का हिस्सा बनाते हैं.
फल शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स देने के साथ-साथ आंतों की सुरक्षा भी करते हैं. डॉक्टर के अनुसार कीवी, तरबूज, सेब और खट्टे फल नियमित रूप से खाने से कोलन कैंसर का खतरा कम हो सकता है. खासतौर पर सेब में मौजूद पेक्टिन नामक फाइबर आंतों के लिए फायदेमंद माना जाता है. एक्सपर्ट्स दालचीनी छिड़ककर सेब खाने की भी सलाह देते हैं. दालचीनी में भी ऐसे गुण होते हैं जो पाचन तंत्र को फायदा पहुंचा सकते हैं.
डाइट में अच्छी और पौष्टिक चीजों को शामिल करें | Colon Cancer
एवोकाडो को सुपरफूड माना जाता है. इसमें हेल्दी फैट्स और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. डॉक्टर का कहना है कि एवोकाडो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है और ऐसा माहौल बनाता है, जिसमें प्रोबायोटिक्स बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं. इससे गट हेल्थ मजबूत होती है और लंबे समय में कोलन हेल्थ को फायदा मिल सकता है.
एक्सपर्ट्स का मानना है कि हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट में अच्छी और पौष्टिक चीजों को शामिल करें. ज्यादा फाइबर, ज्यादा फल और सब्जियां, साबुत अनाज, फर्मेंटेड फूड्स और नट्स जैसी चीजें आंतों की सेहत को बेहतर बना सकती हैं. हालांकि यह भी याद रखना जरूरी है कि बैलेंस डाइट के साथ नियमित स्वास्थ्य जांच और डॉक्टर की सलाह लेना भी उतना ही जरूरी है, क्योंकि शुरुआती जांच से कोलन कैंसर का समय रहते पता लगाया जा सकता है.





