ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Constipation Problem: ठंड में कब्ज की समस्या से हैं परेशान, जानिए कैसे पाएं समाधान

Constipation Problem: ठंड के मौसम कई तरह की स्वास्थ से जुड़ी समस्याएं होती है इनमें कब्ज की समस्या सबसे आम है। सर्दियों में कब्ज की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सर्दियों में कब्ज की समस्या क्यों बढ़ जाती है। दरअसल सर्दियों के मौसम में प्यास कम लगती है जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। दूसरी तरफ फिजिकल एक्टिविटी कम होने के कारण आंतों की गतिशीलता धीमी पड़ने लगती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग अलग अलग तरीके अपनाते हैं और कुछ लोग तो दवाओं को भी सहारा लेते हैं। अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो बताए गए उपाय अपना सकते हैं।

क्या कहते हैं डॉक्टर

सर्दियों में नियमित मल त्याग को बहाल करने के लिए और कब्ज से छुटकारा पाने के लिए कुछ जरूरी बदलाव करने की जरूरत है।

  • तरल पदार्थों से शरीर को हाइड्रेट रखें: प्यास लगने का इंतजार न करें। अपनी सुबह की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी से करें, ताकि गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स सक्रिय हो सके, जो बड़ी आंत को सिकुड़ने का संकेत देता है। दिन भर गुनगुना पानी, सब्जियों का पतला सूप या कैफीन-मुक्त हर्बल चाय पीते रहें।

  • सर्दियों में फाइबर का भरपूर सेवन करें: मल में मात्रा बढ़ाने और नमी बनाए रखने के लिए प्रतिदिन 25 से 30 ग्राम डाइटरी फाइबर लें। अपनी डाइट में पालक, मेथी के पत्ते, गाजर, मूली, अमरूद और संतरे जैसे मौसमी फल-सब्जियों के साथ-साथ ओट्स, बाजरा और गेहूं जैसे साबुत अनाज शामिल करें।

  • शरीर को एक्टिव रखें: शारीरिक गतिविधि सीधे पेरिस्टालसिस को उत्तेजित करती है। यह मांसपेशियों को सक्रिय रखने में मदद करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। शरीर को एक्टिव रखने के लिए ठंडे के मौसम में रोजाना 30 मिनट की तेज वॉक करें।

  • आंतों के माइक्रोबायोम और चिकनाई का ध्यान रखें: आंतों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए दही या छाछ जैसे नेचुरल प्रोबायोटिक्स का सेवन करें। भोजन में थोड़ी मात्रा में हेल्दी फैट्स जैसे एक चम्मच घी या जैतून का तेल मिलाने से भी मल त्याग आसान होता है।

  • चाय और कॉफी का सीमित सेवन करें: गर्म रहने के लिए कई कप कैफीन युक्त पेय पदार्थों पर निर्भर रहना शरीर में पानी की कमी को और बढ़ा सकता है। चाय या कॉफी के हर कप के साथ एक अतिरिक्त गिलास पानी पीकर संतुलन बनाए रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button