डाइट और फिटनेसस्वास्थ्य और बीमारियां

सेहत के लिए गजब लाभ देता है अंजीर का पानी, जानिए कब और कैसे करें प्रयोग?

अंजीर का सेवन फल और ड्राई फ्रूट दोनों रूपों में किया जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक, अंजीर सेहत से जुड़ी कई समस्याओं में बेहद कारगर है। आप जानकर हैरान होंगे लेकिन सिर्फ अंजीर ही नहीं, बल्कि उसका पानी पीने से भी सेहत को बेहद फायदे होते हैं। आज के इस लेख में हम जानेंगे कि अंजीर पानी के सेवन से किन बीमारियों से दूर रहा जा सकता है?

हृदय स्वास्थ्य में सुधार

अंजीर पानी पीने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह ब्लड प्रेशर के स्तर को बेहतर बनाने में मदद करता है। इससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड्स दिल की बीमारियों से रोकथाम करते हैं।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अंजीर के पानी में अच्छी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, इसीलिए अंजीर हड्डियों के लिए एक बेहतरीन टॉनिक है यह हड्डियों को मजबूत करता है और जोड़ों को स्वस्थ रखता है।

कब्ज में है फायदेमंद

अंजीर को डाइट में शामिल करने से पाचन क्रिया अच्छी होती है। भीगे हुए अंजीर और उसके पानी को खाली पेट पीने से कब्ज में राहत मिलती है और मल त्याग में भी मदद मिलती है, क्योंकि इसमें रेचक गुण होते हैं। इसमें मौजूद फाइबर्स प्राकृतिक औषधि की तरह काम करते हैं।

खून की कमी होती है दूर

अंजीर के सेवन से आंतों की सूजन में आराम मिलता है। साथ ही खून की कमी दूर होती है और फेफड़ों को भी शक्ति मिलती है।

कब और कैसे करें अंजीर का सेवन?

2 से 3 अंजीर को टुकड़े करके पानी में भिगो दें। सुबह उस पानी को उबालकर आधा कर दें और पी जाएं। पीने के बाद बचे हुए अंजीर को चबाकर खाएं। एक स्वस्थ व्यक्ति एक दिन में दो या तीन अंजीर का सेवन करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button