ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Health Tips: साइलेंट किलर है स्मार्टफोन, जानें ज्यादा इस्तेमाल से शरीर पर क्या पड़ सकता है असर?

Health Tips: आज के हिंदुस्तान की हेल्थ रिपोर्ट काफी चिंताजनक है। कहीं शुगर की पकड़ है, कहीं बीपी का दबाव, कहीं हार्ट की टेंशन है, कहीं थायराइड, आर्थराइटिस और स्ट्रोक का डर और सबसे बड़ी बात बीमारी अब उम्र देखकर नहीं, लाइफस्टाइल देखकर हमला कर रही है। करीब 10 साल पहले जहां कार्डियोवैस्कुलर डिजीज 16-17% लोगों में रिपोर्ट हो रही थीं। वो 2025 में 25% से ऊपर आ गई मेटाबॉलिक और एंडोक्राइन प्रॉब्लम यानि डायबिटीज, थायराइड, मोटापा जैसी परेशानियां 15% से बढ़कर 24% से ज्यादा हो गईं।

देश में इंफेक्शन रेट तो घट रहा हैं, लेकिन लाइफस्टाइल डिजीज तेजी से बढ़ रहे हैं और 40 की उम्र के बाद ये खतरा और ज्यादा दिखने लगा है। लेकिन सवाल ये है कि लाइफस्टाइल बिगाड़ कौन रहा है ? इसका जवाब हमारी जेब में है ये स्मार्टफोन ! एक रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में भारतीयों ने मिलकर 1.1 ट्रिलियन यानि ”एक लाख दस हज़ार करोड़ घंटे” स्क्रीन देखते हुए बिताए। मतलब औसतन हर आदमी रोज 5 घंटे फोन पर और उसमें से लगभग 70% वक्त सोशल मीडिया, गेमिंग और शॉर्ट वीडियो पर बर्बाद किया है।

गट हेल्थ और हार्मोन सिस्टम पर पड़ रहा असर | Health Tips

जिसकी वजह से लोगों की नींद, दिमाग, गट हेल्थ और हार्मोन सिस्टम तेजी से बिगड़ रहा हैं। रात में स्क्रीन की ब्लू लाइट से शरीर के अंदर सूजन बढ़ाने वाले मार्कर एक्टिव होने लगते हैं। और खराब नींद लगातार स्क्रॉलिंग दिमाग को ओवर-स्टिम्युलेट करते हैं, नोटिफिकेशन डोपामिन की आदत डालते हैं। नतीजा धीरे-धीरे दिमाग को छोटी-छोटी खुशियों के लिए भी ज्यादा उत्तेजना चाहिए होती है।

बात यहीं खत्म नहीं होती स्मार्टफोन एडिक्शन ‘गट माइक्रोबायोम’ को भी बिगाड़ देता है। गट खराब, तो सेरोटोनिन प्रभावित मूड डाउन, स्ट्रेस लेवल हाई। सोचिए फोन एक ऐसा चक्र चला देता है, जिसमें नींद, पेट और दिमाग तीनों फंस जाते हैं। तो आज सवाल फोन छोड़ने का नहीं, स्क्रीन टाइम कंट्रोल करने का है। ताकि शरीर को वापस सही लय में लाया जा सके। क्योंकि स्मार्टफोन टूल है, लाइफलाइन नहीं है। स्क्रीन टाइम बेलगाम रहा, तो उम्र सिर्फ चेहरे पर नहीं दिल, दिमाग, गट और पूरी बॉडी पर दिखने लगेगी।

ज्यादा स्मार्टफोन के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान

  • नींद पर प्रभाव (Health Tips): स्मार्टफोन से निकलने वाली ब्लू लाइट सबसे ज्यादा नींद को खराब करती है। नीली रोशनी हमारे दिमाग को संकेत देती है कि अभी दिन है। इससे मेलाटोनिन का उत्पादन रुक जाता है। देर रात तक फोन चलाने से हमारे शरीर की आंतरिक जैविक घड़ी बिगड़ जाती है, जिससे गहरी नींद नहीं मिल पाती।

  • दिमाग पर असर (Health Tips): स्मार्टफोन का सबसे ज्यादा असर दिमाग पर पड़ता है। सोशल मीडिया के नोटिफिकेशन और ‘लाइक्स’ दिमाग में डोपामाइन रिलीज करते हैं। यह एक लत की तरह काम करता है, जिससे एकाग्रता की कमी और बेचैनी बढ़ती है।

  • गट हेल्थ / पाचन तंत्र (Health Tips): हैरानी की बात लग सकती है, लेकिन फोन और पेट का गहरा संबंध है। खाते समय फोन देखने से हम खाने को ठीक से चबाते नहीं हैं और जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं, जिससे अपच और वजन बढ़ता है। तनाव और एंग्जायटी सीधे हमारे पेट के माइक्रोबायोम को प्रभावित करती है, जिससे गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button