अगर आप भी हैं भांग के शौकीन तो ध्यान से पढ़ लें ये जरूरी खबर, हैं फायदे और नुकसान

इसी साल मार्च में होली आने वाली है। होली में रंगों के अलावा जो चीज सबसे ज्यादा इस्तेमाल होती है, वह है- भांग। भारत में बहुत से लोग होली के त्यौहार पर जमकर भांग का सेवन करते हैं। कई लोग तो इसे ठंडाई में मिलाकर पीते हैं। जबकि, कई लोग इसके लड्डू बनाकर खाते हैं। भारत में भांग का इस्तेमाल कई हजार सालों से हो रहा है।
हालांकि, भांग खाने के बाद इसका रिएक्शन भी होता है। इसका अलग-अलग तरीकों से और इस्तेमाल किया जाता है। कई लोग दवाई के तौर पर भांग का इस्तेमाल करते हैं तो कई लोग मजा लेने के लिए भांग का सेवन करते हैं। आज के इस लेख में हम भांग खाने के फायदे और नुकसान के बारे में जानेंगे…

भांग खाने के फायदे (Bhang Consumption Pros)
भांग कैनाबिस पौधे से हासिल होने वाला पदार्थ है। कई जगहों पर भांग का खूब इस्तेमाल होता है। भारत में जहां होली पर भांग का सेवन किया जाता है तो बहुत से साधु गांजा के तौर पर इसका सेवन करते हैं। अगर एक तय लिमिट में भांग खाई जाए या उसका किसी तरह से सेवन किया जाए तो इसका फायदा भी होता है। भांग में टेट्राहाइड्रोकैन्नाबिनॉल (THC) पाया जाता है, जिससे दर्द दूर होता है। शरीर में पुराना दर्द गठिया या फिर माइग्रेन से राहत दिलाता है।
इसके अलावा भांग का सेवन करने से आपके शरीर को आराम भी मिलता है। यह चिंता और स्ट्रेस को काम करता है। कई साधु भांग का इस्तेमाल ध्यान के लिए करते हैं। जिन लोगों को नींद आने में दिक्कत होती है, उन लोगों के लिए भी भांग का सेवन अच्छा हो सकता है। भांग का सेवन करने से पाचन की प्रक्रिया अच्छी होती है और इससे भूख भी काफी लगती है।
भांग सेवन के नुकसान (Bhang Consumption Cons)
जहां भांग खाने से फायदा होता है तो वहीं भांग खाने का नुकसान भी होता है। अगर कोई बहुत भांग खाता है तो फिर किसी तरह से उसका सेवन करता है तो उसके नुकसान भी हो सकते हैं। भांग का बहुत ज्यादा इस्तेमाल आपके कंसंट्रेशन पावर को काम करता है। इसके अलावा यह आपकी याददाश्त को भी कमजोर बना देता है। बहुत ज्यादा भांग का सेवन करने से डिप्रेशन में जाने का खतरा रहता है।
यह भी पढ़ें: Liver Damage होने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये गंभीर लक्षण, पहचान कर करें बचाव
लगातार भांग का सेवन करना एक नशे की लत बन सकता है, जो आपकी जिंदगी पर बुरे प्रभाव छोड़ सकता है। भांग का ज्यादा सेवन आपकी हार्ट बीट को बढ़ा सकता है, जोकि हार्ट पेशेंट के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है। ज्यादा भांग खाने से नींद और सुस्ती आने लगती है। इससे उल्टी और पेट में दर्द होने ऐसी दिक्कत है भी हो सकती हैं।