वेब स्टोरीज

International Womens Day : बचना है बड़ी मुसीबत से, तो इन बीमारियों के होते ही जाएं गायनो के पास

8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाजा जा रहा है। महिलाएं घर-परिवार के चक्कर में अपनी सेहत की देखभाल छोड़ देती हैं। जिसकी वजह से कुछ खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। ये बीमारियां ऐसी होती हैं कि नॉर्मल डॉक्टर की जगह गायनोकोलॉजिस्ट ज्यादा बेहतर सलाह दे सकती हैं क्योंकि ये स्त्री रोगों में एक्सपर्ट होती हैं।

इंटरनेशनल वीमेन्स डे के मौके पर हम आपको महिलाओं को होने वाली कुछ बीमारियों के बारे में बतायेंगे जिनके होते ही गायनोकोलॉजिस्ट के पास जाना चाहिए। इस काम में देर नहीं करनी चाहिए वरना भारी मुसीबत उठानी पड़ सकती है।

प्राइवेट पार्ट में खुजली और जलन

अगर आपके प्राइवेट पार्ट में खुजली या जलन होती है तो यह किसी गंभीर समस्या का इशारा हो सकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए क्योंकि इसके पीछे इंफेक्शन हो सकता है। अगर वक्त पर इसे ठीक नहीं किया जाता तो पीसीओडी और पीसीओएस बन सकता है।

पीरियड्स का टाइम बदलना

हर महिला को महीने में एक बार पीरियड्स से गुजरना पड़ता है। इसमें एक-दो दिन की जल्दी या देरी होना आम बात है। लेकिन अगर संभावित डेट से काफी पहले या देर में पीरियड्स आते हैं तो आपको गायनोकोलॉजिस्ट से मिलना चाहिए। क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक यह एंडोमेट्रियोसिस, पेल्विक इंफ्लामेटरी डिजीज, थायराइड डिसऑर्डर का संकेत हो सकता है।

प्राइवेट पार्ट के पास उभार

अगर महिलाओं के प्राइवेट पार्ट के पास किसी तरह का उभार या बंप नजर आ रहा है तो इसे इग्नोर करना भारी पड़ सकता है। यह वुल्वर सिस्ट, वजाइनल सिस्ट, वैरिकोसाइटाइज, वजाइनल स्किन टैग या जेनाइटल हर्पीज हो सकते हैं।

शारीरिक संबंध बनाने के दौरान दर्द

महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाने के दौरान दर्द हो सकता है। प्राइवेट पार्ट का यह दर्द कई बार नेचुरल ल्यूब्रिकेशन की कमी, मेनोपॉज, एंडोमेट्रियोसिस, पेल्विक इंफ्लामेटरी डिजीज, एलर्जी या यौन संचारित रोगों के कारण हो सकता है।

ब्रेस्ट में गांठ

ब्रेस्ट में गांठ बनना या दर्द होना ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है। यह महिलाओं में होने वाला आम कैंसर है जो काफी गंभीर साबित हो सकता है। इसलिए इस लक्षण के दिखते ही तुरंत गायनोकोलॉजिस्ट से मिलना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button