स्वास्थ्य और बीमारियां

Janhvi Kapoor को थी ऐसी बीमारी, हाथ नहीं करते थे काम

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने बताया कि कुछ समय उन्हें मल्टी डायरेक्शनल इंस्टाबिलिटी इंजरी हो गयी थी। इस इंजरी की वजह से उनके लिए किताब के पन्ने पलटने जैसे छोटे-मोटे काम कर पाना भी मुश्किल हो गया था। मीडिया इंटरव्यूज और पॉडकास्ट में अपनी इंजरी के बारे में बात करते हुए बताया कि उनकी आने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr & Mrs Mahi) की शूटिंग के दौरान उन्हें कंधे में चोट लग गयी। जान्हवी ने बताया कि इस फिल्म में उन्हें क्रिकेट खेलना था जिसकी ट्रेनिंग के दौरान ही जान्हवी को चोट लगी। उन्हें, दोनों कंधों में MDI इंजरी हो गयी है। इससे, अभिनेत्री को कंधों में मल्टीपल टोर्न लिगामेंट्स की भी समस्या हुई।

मल्टी डायरेक्शनल इंस्टाबिलिटी क्या है?

मल्टी डायरेक्शनल इंस्टाबिलिटी इंजरी कंधों को प्रभावित करने वाली एक तरह की चोट है। इस कंडीशन में कंधे आगे की तरफ झुकने लगते हैं। लिगामेंट्स जब कमजोर होने लगते हैं तो कंधे नीचे की तरफ झुकने लगते हैं। कई बार कंधा इतना झुक जाता है जैसे वह शरीर के धड़ से अलग-सा होने जायेगा। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह समस्या तब होती है जब किसी को इलेक्ट्रिक शॉक दिया जाता है या उसे मिर्गी के दौरे पड़ते हैं। इस तरह की स्थितियों में कंधों के सॉकेट लूज होने लगते हैं जिससे आपको प्रॉब्लम हो सकती है।

मल्टी डायरेक्शनल इंस्टाबिलिटी के लक्षण क्या हैं?

  • MDI की समस्या में मरीजों को कमजोरी और कंधों में झुनझुनाहट महसूस हो सकती है।
  • कंधों से जुड़ा कोई भी काम करते हुए कंधों में दर्द हो सकता है।
  • बहुत अधिक थकान महसूस होती है।
  • कंधे हिलाने में परेशानी तो होती ही है, साथ ही हथेलियों से कुछ पकड़ने में भी समस्या आ सकती है।

मल्टी डायरेक्शनल इंस्टाबिलिटी का ट्रीटमेंट कैसे होता है

  • आमतौर पर बहुत गम्भीर केसेस में ही मल्टी डायरेक्शनल इंस्टाबिलिटी होने पर सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। वहीं, मरीज का इलाज फिजियोथेरेपी और विशेष एक्सरसाइजेस की मदद से हो सकता है।
  • मरीजों को शोल्डर ब्रेस का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा सकती है।
  • कफ मसल्स को एक्टिवेट करने के लिए एक्सरसाइज और ट्रीटमेंट की मदद ली जा सकती है। इससे मरीज को आराम मिलता है।
  • कई बार कुछ गम्भीर केसेस में ज्यादा कॉम्प्लिकेशन्स होने पर सर्जिकल ट्रीटमेंट की जरूरत पड़ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button