हर चीज का असर हमारे शरीर पर किसी न किसी तरीके से जरूर पड़ता है और इसमें हमारा लाइफस्टाइल भी प्रमुख है। तेजी से बदलते हमारे लाइफस्टाइल के कारण हमारा खानपान भी बदल रहा है। यह खानपान सकारात्मक रूप से नहीं नकारात्मक रूप से हमारे शरीर पर असर डाल रहा है। क्योंकि हम इस बदलते लाइफस्टाइल में अच्छे खानपान की नहीं, बुरे खानपान की आदतें अपनाते जा रहे हैं, जिस कारण आज के समय में छोटी उम्र में ही पेट की समस्या से जूझ रहे हैं।
पेट की दिक्कतों से निजात पाने, आंतों को साफ और स्वस्थ रखने के लिए कुछ प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। आजकल ज्यादातर लोगों को किसी न किसी प्रकार की हेल्थ प्रॉब्लम होने लगी है और इसके पीछे का कारण खराब लाइफस्टाइल भी हो सकता है। अगर आपको भी स्वास्थ्य से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या होने लगी है, तो आप अपने लाइफस्टाइल में कुछ सुधार करके इन बीमारियों के खतरे को दूर कर सकते हैं।
डाइट में फाइबर युक्त चीजें
फाइबर पाचन तंत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह आंतों को साफ रखने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है। डाइट में ओट्स शामिल करें जिसमें घुलनशील फाइबर होता है जो पाचन में सहायक है। इसके अलावा डाइट में फलों व सब्जियों को भी शामिल कर सकते हैं, जिनमें मौसमी फल व सब्जियां भी शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा दही जैसे प्रोबायोटिक्स फूड्स का सेवन करना भी काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
हेल्दी रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी बहुत ज्यादा जरूरी है, जिससे शरीर के सारे फंक्शन को सामान्य रूप से काम करते रहने में मदद मिलती है। पानी कम पीने से भी कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है और इसलिए कई बीमारियों का खतरा इसी कारण से ही बढ़ता है। इसलिए रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं।
Also Read – Sexual Frustration आपकी इन चीजों को कर सकता है बर्बाद, आज से ही इन बातों पर दें ध्यान
नेचुरल चीजों का उपयोग करें
हर नेचुरल चीज में कुछ न कुछ गुण जरूर पाए जाते हैं। आयुर्वेद में बताई जाने वाली स्वास्थ्यवर्धक नेचुरल चीजें जैसे लहसुन, अदरक, मेथी आदि का उपयोग करते रहना चाहिए और साथ ही साथ नीम, अर्जुन की छाल व अन्य चीजों का सेवन करते रहना भी कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में आपकी मदद कर सकता है।
शारीरिक परिश्रम जरूरी
सिर्फ डाइट ही नहीं, बल्कि नियमित रूप से उचित शारीरिक परिश्रम करना भी हेल्दी लाइफस्टाइल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और अगर आप इस चीज को मैनेज नहीं कर पा रहे हैं, तो कई बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। रोजाना सुबह उठकर थोड़ा बहुत चलें फिरें और हर बार खाना खाने के बाद कम से कम 500 से 1000 कदम जरूर चलें।
बुरी आदतों से दूर
अगर आपको लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी बुरी आदत लग गई है तो इसके कारण भी कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। धूम्रपान करना या शराब का सेवन करना कैंसर समेत कई बीमारियां होने के खतरा को बढ़ा देता है। वहीं ज्यादा समय तक बैठे रहने की आदत भी कई बीमारियों के खतरे को बढ़ा देती है और इसलिए ऐसी किसी भी बुरी आदत से बचना जरूरी होता है।