ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Nail Fungal Infection: बरसात में सड़ने गलने लगे हैं नाखून, करें ये उपाय और आराम पायें

Home Remedy For Nail Fungal Infection: साफ सुधरे और सुंदर नाखून हाथ पैरों की खूबसूरती बढ़ा देते हैं। लड़कियां अपने नेल्स का बहुत ख्याल रखती हैं। लेकिन बरसात के मौसम में सभी को नाखूनों का ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि इस मौसम में पैरों में फंगल इंफेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है। पुरुषों के लिए मुश्किल और भी बढ़ जाती है क्योंकि वो अक्सर जूते पहनकर रखते हैं। ऐसे में बारिश में जूते गीले होने की वजह से या कई बार पैर गीले होने के कारण नाखूनों में इंफेक्शन होने लगता है।

नाखून सड़ने और गलने लगते हैं जिससे पैरों में दर्द और पस पड़ने की समस्या हो सकती है। अगर समय रहते फंगल इंफेक्शन पर ध्यान न दिया जाए तो इससे नाखून टूट सकता है। कई बार नाखून का रंग पीला पड़ जाता है। नेल्स काले होने लगते हैं या पतले होकर टूट जाते हैं। इसके लिए कुछ आयुर्वेदिक उपाय कर सकते हैं जो नेल्स को हेल्दी और मजबूत बनाते हैं।

Monsoon Special: जरा सी लापरवाही और सीधा अस्पताल का सफर! बचना है तो इनसे रहो दूर

ऐसे बढ़ जाता है फंगल इंफेक्शन का खतरा | Home Remedy For Nail Fungal Infection

फंगस गर्म, नमी वाली जगह और अंधेरे वाली जगह पर पनपती है। यानि अगर आप पूरे समय जूते पहनकर रखते हैं। गीले पैरों में ही जूते पहन लेते हैं या जूते गीले हों और आप उन्हें लंबे समय तक पहने रहें तो फंगल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। कई बार साफ सफाई का ख्याल न रखा जाए तो भी ऐसा हो सकता है। कुछ लोगों के नाखून त्वचा में घुसने लगते हैं जिससे इंफेक्शन बढ़ सकता है। कई बार लंबे समय तक नेल पेंट लगाए रखने या खराब क्वालिटी का नेल पेंट लगाए रखने से भी ऐसा हो सकता है।

Skin Peeling: क्‍यों उखड़ती या फटती है नाखून के आसपास की त्‍वचा, कारण जानकर  हो जाएंगे हैरान... | Skin Peeling: What Causes skin around your nails or  Fingertips peeling: nakhun ke aas

फंगल इंफेक्शन होने पर क्या करें | Home Remedy For Nail Fungal Infection

इसके लिए आप एक आसान और असरदार घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं। आपको सरसों के तेल में कुछ चीजें डालकर एक तेल बनाकर तैयार करना है। इसे नाखूनों पर लगाना है। तेल बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल, 3-4 कलियां लहसुन लें और कूट लें। आधा चम्मच मेथी के दाना, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर लें और एक चुटकी हींग लें। अब तेल को गर्म होने के लिए रख दें। इसमें लहसुन, मेथी, हल्दी और हींग मिला दें। 2 मिनट तक पकाएं और फिर गैस बंद करके तेल को ठंडा होने दें।

बारिश में पैरों का ऐसे रखें ख्याल, नाखूनों में हो सकता है फंगल इंफेक्शन का  खतरा expert suggest 6 tips to take care of foot in monsoon prevent nails  from fungal infection,

नाखूनों पर कौन सा तेल लगाएं? | Home Remedy For Nail Fungal Infection

तैयार किए गए तेल को हल्का गुनगुना ही नाखूनों और आसपास की त्वचा पर लगाएं। आपको दिन में 2-3 बार इस तेल को लगाना है। अगर ज्यादा दर्द नहीं है तो तेल से हल्की मालिश भी कर सकते हैं। ऐसा आपको 10-15 दिनों तक लगातार करना है। इससे नाखून में होने वाला इंफेक्शन दूर होगा।

नाखून गलने और इंफेक्शन दूर करने के उपाय | Home Remedy For Nail Fungal Infection

  • -सरसों का तेल लगाने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीफंगल गुण फंगस और इंफेक्शन को दूर करते हैं।

  • -लहसुन को सरसों के तेल में मिलाकर लगाने से ये नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है।

  • -मेथी दाना आपके नाखूनों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

  • -हल्दी इंफेक्शन को दूर करने और सूजन को कम करने में असरदार है। हल्दी में हीलिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं।

  • -हींग भी किसी भी तरह के संक्रमण और दर्द को कम करने में असरदार साबित होती है।

  • अगर इंफेक्शन बढ़ रहा है और नाखून निकलने की स्थिति हो सकती है। तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए। स्थिति ज्यादा बिगड़ने पर सिर्फ घरेलू उपाय काम नहीं कर पाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button