ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्वास्थ्य और बीमारियां

Nerve Pain in Winters: ठंड में हाथ-पैरों की नसें हो रही हैं सुन्न, इन उपायों से हो जायेंगे मग्न

Nerve Pain in Winters: अक्सर ठंड में हाथ पैरों की नसों के सुन्न हो जाने की शिकायत बनी रहती है। नसें सुन्न हो जाती हैं तो दर्द और चुभन सा महसूस होता है। आमतौर पर यह समस्या ठंड के कारण नसों में ब्लड फ्लो में रुकावट की वजह से होती है। इसे नर्व पेन भी कहा जाता है। यह समस्या वैसे तो काफी आम लगती है लेकिन अगर नर्व पेन का सही समय पर इसका इलाज नहीं किया गया तो यह काफी गंभीर रूप ले सकती है। घर पर ही इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ नेचुरल और आसान उपायों को अपनाया जा सकता है। स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम और एक्टिव दिनचर्या इस समस्या से राहत दिला सकती है। इससे ना केवल नसों की सेहत अच्छी होती है बल्कि ओवरऑल हेल्थ बेहतर बनती है।

Most Searchable Disease on Google 2024 Cervical Cancer | What is Cervical Cancer | Poonam Pandey

गर्म तेल से मालिश करना फायदेमंद | Nerve Pain in Winters

अगर ठंड के मौसम में नसें सुन्न पड़ जाती हैं और दर्द महसूस होता है तो गर्म तेल से मालिश करना बहुत ही फायदेमंद है। मालिश करने के लिए आप सरसों का तेल या तिल का तेल लेकर हल्के हाथों से दर्द वाली जगह पर लगाएं। इससे ब्लड फ्लो अच्छा होता है। अगर तेल में थोड़ी सी हल्दी मिला दी जाए तो सूजन से आराम मिलता है। मालिश करने के बाद उसे हिस्से को गर्म कपड़े से ढक दें।

हल्दी वाला दूध बढ़ाएगा इम्युनिटी | Nerve Pain in Winters

नियमित रूप से हल्दी वाला दूध पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी और अंतिम ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जिससे नसों में होने वाला दर्द कम होता है। एक गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पी सकते हैं। इसमें शहद या गुड़ भी डाल सकते हैं। रात को सोने से पहले हल्दी वाला गर्म दूध पीने से रात को अच्छी नींद आती है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।

फिजिकल एक्टिविटीज रखना है जारी | Nerve Pain in Winters

ठंड के मौसम में फिजिकल एक्टिविटीज कम हो जाती हैं, जिससे नसों में ब्लड फ्लो में थोड़ी रुकावट होती है। इसकी गति धीमी हो जाती है, जिससे नसों में सुन्नता और दर्द बढ़ सकता है। इसलिए स्ट्रेचिंग और हल्का व्यायाम नियमित रूप से करें। इससे बेहतर रूप से ब्लड फ्लो हो पाएगा। ताड़ासन योगासन और सूर्य नमस्कार करने से काफी फायदे मिलेंगे।

मैग्नीशियम युक्त आहार | Nerve Pain in Winters

नर्व पेन से राहत पाने के लिए मैग्नीशियम से भरपूर खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए। यह मांसपेशियों और नसों को काफी आराम देता है। हरी पत्तेदार सब्जियों में मैग्नीशियम मौजूद होता है। बादाम, कद्दू के बीज और केले में भी मैग्नीशियम पाया जाता है। अपने डेली आहार में इन खाद्य पदार्थों को शामिल करें। इससे ब्लड फ्लो बेहतर होगा और नर्व पेन की समस्या दूर होगी।

गर्म पानी से सिकाई | Nerve Pain in Winters

गर्म पानी से सिकाई करने पर नसों की सुन्नता को दूर किया जा सकता है। यह बहुत ही आसान और प्रभावशाली तरीका है। एक तौलिया को गर्म पानी में भी डुबोकर अच्छे से निचोड़ लें और प्रभावित हिस्से पर रखें। 15 से 20 मिनट तक इस प्रक्रिया को दोहराएं। ऐसा करने से ब्लड फ्लो अच्छे से होगा और चुभन और दर्द की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button